500 रुपये के लिए बीवी की हत्या कर बच्चों को छोड़ भागा
व्यक्ति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर से ढककर बच्चों समेत कमरे में बंद कर भाग गया।
500 रुपये के लिए बीवी की हत्या कर बच्चों को छोड़ भागा
व्यक्ति ने पत्नी की दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चादर से ढककर बच्चों समेत कमरे में बंद कर भाग गया। मामला पंजाब के मोहाली का है। यहां के जगतपुरा स्थित कॉलोनी में कल देर रात यह खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी की पहचान विजय कुमार (32) के रूप में हुई है। वह यूपी के उन्नाव जिला का रहने वाला है।
500 रुपये के लिए बीवी की हत्या कर बच्चों को छोड़ भागा
पुलिस को दी जानकारी में मृतका सीमा (26) के भाई राजू ने बताया कि उन्हें इस बारे में आज सुबह पता चला। जब मृतका की बेटी ने दरवाजा जोर-जोर से खटखटाया तो उन्होंने जाकर दरवाजा खोला। इस दौरान उनकी बहन बिस्तर पर पड़ी हुई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था, जबकि बहनोई फरार था।
500 रुपये के लिए बीवी की हत्या कर बच्चों को छोड़ भागा
उन्होंने तुरंत सौ नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतका की बेटी सोनिया ने बताया कि सोमवार शाम पापा ने मम्मी से पांच सौ रुपये लिए थे। इसके बाद वह रात में शराब पीकर और बाहर से खाना खाकर पहुंचे थे।
500 रुपये के लिए बीवी की हत्या कर बच्चों को छोड़ भागा
पापा को मम्मी ने कहा कि सभी भूखे हैं तो इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। पापा ने मम्मी से कहा था कि तुम्हें सुबह पैसे दे दूंगा। मृतका की बेटी सोनिया ने बताया कि जब वह उठी तो मम्मी चादर से मुंह ढक कर सो रही थी। परंतु कभी भी मम्मी मुंह ढककर नहीं सोती थी। उसने जब चादर हटाई तो मुंह से खून बह रहा था। जबकि गले में दुपट्टा था। उसने तुरंत इस बारे में मामा को बताया।