नारनौल में मिट्टी में दफन 11 जिंदगियां, देखिए मौत का सच
हरियाणा के नारनौल में भीषण हादसे में 11 जिंदगियां देखते-ही- देखते मिट्टी में दफन हो गई। तस्वीरों में देखिए उनकी मौत का काला सच।
नारनौल में मिट्टी में दफन 11 जिंदगियां, देखिए मौत का सच
दरअसल नारनौल से 15 किमी दूर धौलेड़ा में स्थित क्रशर जोन में निर्माणाधीन एक क्रशर पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। दोपहर करीब 12 बजे जिले के धौलेड़ा में मजदूर चिनाई के काम में लगे थे कि अचानक चारदीवारी के लिए बनाई जा रही एक दीवार बेस गहरा होने के कारण भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से उसके मलबे में लगभग 50 मजदूर दब गए। हादसे से मौके पर हाहाकार मच गया।
नारनौल में मिट्टी में दफन 11 जिंदगियां, देखिए मौत का सच
दीवार ढहने का धमाका और चीख-पुकार सुनकर आसपास से लोग मौके पर दौड़े चले आए और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने एक्सकेवेटर मशीन की सहायता से कड़ी मशक्कत से मलबा हटाकर उसमें दबे मजदूरों को बाहर निकाला। तब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से हायर सेंटर ले जाने के दौरान गंभीर रूप से घायल एक और मजदूर की मौत हो गई।
नारनौल में मिट्टी में दफन 11 जिंदगियां, देखिए मौत का सच
हादसे में निर्माणाधीन क्रशर की दीवार ढहने से मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मौत भी हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे उपायुक्त ने मृतकों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उधर इस घटना से गुस्साए धौलेड़ा के ग्रामीणों ने क्रशर जोन की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया है।
नारनौल में मिट्टी में दफन 11 जिंदगियां, देखिए मौत का सच
हादसे में धौलेड़ा की गीता (30) पत्नी सिकंदर, लीला (32) पत्नी ओमप्रकाश, ममता (17) पुत्री सीताराम, यादराम (40) पुत्र हजारीलाल, बेगपुर निवासी सुरेंद्र (30) पुत्र मांगूराम, इस्लामपुरा निवासी राजू (28) पुत्र रामौतार, मेघोत बिंजा निवासी कंवर सिंह पुत्र थावर, बेगपुरा निवासी अभय सिंह (32) पुत्र चंद्रभान, सरेली निवासी शेर सिंह (53) पुत्र जुत्थाराम, इस्लापुरा निवासी भूपेंद्र (20) पुत्र गणेश और गांव सरेली निवासी पीरू पुत्र मिस्ती की मौत हो गई।