बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
पंजाब के फगवाड़ा में फ्लाईओवर से उतर रहे ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने एक महिला समेत 6 लोगों को रौंद दिया। देखिए रोंगटे खड़े करने वाली तस्वीरें।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
पंजाब के फगवाड़ा में बस स्टैंड के सामने शुगर मिल फ्लाईओवर से उतरते समय एक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा, बाइक सवारों और पैदल यात्रियों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पांच मृतकों की पहचान हो सकी है। इनमें लुधियाना के रहने वाले प्रदीप उर्फ रोहित, टिंकू, लक्ष्मण, फगवाड़ा निवासी विजय कुमार और धर्मेद्र शामिल हैं। मरने वालों में एक महिला भी है लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। इसकी उम्र करीब साठ वर्ष है। हादसे में घायल हुई एक महिला प्रभात कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
उधर होशियारपुर में होशियारपुर-जालंधर रोड पर अड्डा मंडियाला नजदीक एक एंबुलेंस की तीन मोटरसाइकिलों की हुई भयानक टक्कर में तीन व्यक्तियों की मौत और एक औरत सहित चार गंभीर रूप में घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक एंबुलेंस चालक जसविंदर सिंह एंबुलेंस पर जालंधर से होशियारपुर की तरफ आ रहा था।
बेकाबू ट्रक ने छीन लीं 6 जिंदगियां, विचलित करती तस्वीरें
इस दौरान जब वो अड्डा मंडियाला नजदीक पहुंचा तो किसी वाहन को ओवरटेक करता हुआ अपना संतुलन खो बैठा। इसके चलते उसकी होशियारपुर की तरफ से आ रहे तीन मोटरसाइकिलों के साथ टक्कर हो गई। इनमें छह लोग सवार थे, जिनमें एक औरत थी। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस चालक जसविंदर सिंह व एक मोटरसाइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई।