अंबाला में बसों की खूनी टक्कर, देखिए आंखों में मौत का भय
अंबाला में रोडवेज की 2 बसें अनियंत्रित होकर टकरा
गईं। खूनी भिड़ंत में 2 मारे गए, वहीं 24 लोगों के सिर से गुजरी मौत।
देखिए दिल दहलाने वाली तस्वीरें।
अंबाला में बसों की खूनी टक्कर, देखिए आंखों में मौत का भय
अंबाला में रोडवेज की 2 बसें अनियंत्रित होकर भिड़ गईं। खूनी भिड़ंत में 2 मारे गए वहीं 24 लोगों की आंखों से गुजरी मौत। हादसा हरियाणा के नग्गल (अंबाला सिटी) के अंबाला-हिसार मुख्यमार्ग पर जनसूई हेड के पास हुआ। हादसे में घायल 24 यात्रियों में से चार यात्रियों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें सिटी सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
अंबाला में बसों की खूनी टक्कर, देखिए आंखों में मौत का भय
हादसे की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण और पुलिस जवान मौके पर पहुंच गए। उसके बाद घायलों को बसों में से निकालकर जैसे-तैसे सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इस हादसे की वजह से हिसार हाइवे पर जाम भी लग गया। मगर ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर जसबीर सिंह के नेतृत्व में जल्द ही यातायात सुचारु करवा दिया गया।
अंबाला में बसों की खूनी टक्कर, देखिए आंखों में मौत का भय
मौके पर एमसीए मेयर रमेश लाल मल, डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह, एससीपी सुरेंद्र कौर, एडीसी ऑरबिंद शर्मा, एसीपी विनोद वालिया, एसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र, एएचओ बलदेव नगर दिनेश चौहान, एसएचओ नग्गल रघुवीर सिंह, सीएमओ डा. विनोद गुप्ता समेत अन्य चिकित्सकों की टीम ने मौके पर व सिविल अस्पताल में घायलों को पूरा सहयोग दिया।
अंबाला में बसों की खूनी टक्कर, देखिए आंखों में मौत का भय
बताया गया कि हिसार डिपो की एक बस शिमला के लिए निकली थी और दूसरी ओर चंडीगढ़ की ओर से एक कैथल डिपो की बस कैथल के लिए रवाना हुई थी। दोपहर बाद दोनों बसें अंबाला-हिसार हाइवे पर तेज रफ्तार से अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रही थी।