फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

Mon, 15 Jun 2015 01:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 01:03 PM IST
विज्ञापन

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

brilliant student commit suicide, depressed father statement

बेटे का शव देख मूक बने पिता ने कहा,...सब खत्म हो गया। वहीं मृतक की मां के मुंह से यही निकला,...सब लुट गया। दरअसल मामला हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हॉस्टल में बीटेक के फाइनल ईयर के छात्र की संदिग्ध हालत में खुदकुशी का है। छात्र का शव पंखे से लटका ‌मिला। कमरे में सुसाइड नोट भी नहीं मिला। इससे छात्र के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका।

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

brilliant student commit suicide, depressed father statement

छात्र ने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों से फोन पर बात की थी और उसके बाद शनिवार दोपहर बाद फोन बंद कर दिया था। इसके बाद से छात्र ने परिजनों से संपर्क नहीं किया। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र विनीत सोनीपत के बागडू गांव का रहने वाला था।

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

brilliant student commit suicide, depressed father statement

मृतक छात्र के पिता सिल्कराम ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा विनीत बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष का छात्र था। उसने हॉस्टल में कमरा ले रखा था। 29 मई को उसके एग्जाम पूरे हो गए थे। 30 मई को उसे लेने के लिए वे यूनिवर्सिटी आए थे और सोनीपत लेकर चले गए थे। 10 जून को विनीत हॉस्टल के नो- ड्यूज संबंधी बात कहकर यूनिवर्सिटी वापस आया। वह हॉस्टल के कमरा नंबर 91 में ठहर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

brilliant student commit suicide, depressed father statement

इस कमरे में तीन अन्य छात्र रहते थे जो छुट्टी होने के कारण घर चले गए थे। विनीत कमरे में अकेला था। शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे विनीत की मां से बात हुई थी। तब विनीत ने घर के लिए कुछ समय में हॉस्टल से रवाना होने की बात कही थी। लेकिन दोपहर 12 बजे जब उसे फोन किया गया तो उसका फोन बंद आया। इसके बाद परिजनों को चिंता हुई तो वह रात 9 बजे के बाद जीजेयू पहुंच गए।

विज्ञापन

नौकरी के बावजूद बेटे ने उठाया ऐसा कदम, मां-बाप सन्न

brilliant student commit suicide, depressed father statement

देर रात तक परिजन सिक्योरिटी गार्ड के साथ मिलकर हॉस्टल में विनीत के कमरे पर गए। कमरे के गेट पर ताला लगा हुआ था। अंधेरे की वजह से कमरे के पीछे बनी बालकनी से विनीत के कमरे में कुछ दिखाई नहीं दिया। जिसके बाद हॉस्टल के अन्य कमरों की तलाशी ली गई । लेकिन उन्हें विनीत नहीं मिला। सुबह 9 बजे कमरे की खिड़की पर लगे कागजों को हटाया तो देखा विनीत का शव पंखे के हुक से लटका हुआ दिखाई दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed