फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की आंखों के सामने बेटे का कत्ल करने वाले 'बेनकाब' हुए, ये रहा असली हत्यारा

Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 12 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
bouncer amit sharma alias meet murderers exposed in police enquiry
बाउंसर मीत की हत्या
मां की आंखों के सामने उसके बेटे बाउंसर मीत को गोलियों से छलनी करने वाले बेनकाब हो गए हैं। वहीं असली हत्यारे का भी पता चल गया है, आप भी जानिए।
bouncer amit sharma alias meet murderers exposed in police enquiry
बाउंसर मीत के हत्यारे
मामला है बाउंसर अमित शर्मा उर्फ मीत के मर्डर का, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मीत के मर्डर की साजिश नाभा जेल में रची गई। बाउंसर गगनजीत ने मीत को ठिकाने लगाने के लिए शार्पशूटर हायर किए, जोकि जीरकपुर के हैं। बताया जा रहा है कि उनका संबंध गैंगस्टर गौंडर से है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन युवकों ने मीत को गोली मारी उनकी शिनाख्त जीरकपुर लाडी और मनी (निक नेम) के तौर पर हुई है।
bouncer amit sharma alias meet murderers exposed in police enquiry
बाउंसर मीत के हत्यारे
एसएसपी मोहाली कुलदीप सिंह चाहल ने इस की पुष्टि की। चाहल ने कहा कि गगनजीत ने पुलिस पूछताछ में यह बात मान ली है कि मीत का कत्ल उसी ने करवाया है। वह इस मामले में मास्टर माइड है। जानकारी के मुताबिक इस कत्ल में तीसरा युवक भी शामिल है जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। ध्यान रहे कि मीत की सोमवार को सकेतड़ी मंदिर के पास गोलिया मार कर हत्या कर दी गई थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bouncer amit sharma alias meet murderers exposed in police enquiry
सकेतड़ी में दिनदहाड़े बाउंसर की गोलियां बरसाकर हत्या
गगन जेल से करता था गौंडर से बात
पता चला है कि गगन जेल से गैंगस्टर विक्की गौंडर से बात करता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस बात से इकार नहीं किया जा सकता कि जिन शार्पशूटरों ने मीत को गोलिया मारी हैं, वे गोंडर गैंग के हैं। यह जांच का हिस्सा है। इस केस में अब उक्त दोनो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है जिन्होंने मीत पर गोलिया बरसाई।
विज्ञापन
bouncer amit sharma alias meet murderers exposed in police enquiry
saketri murder
डीजीपी जेल को रिपोर्ट
नाभा जेल में बंद बाउसर और कैदी फोन पर पंजाब में बाउसरों से बात कर रहे हैं। इसकी एक रिपोर्ट बना कर डीजीपी जेल पंजाब को भेजी जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई जेल विभाग की ओर से की जाएगी। कैदियों को जेल में मोबाइल फोन कैसे मिले इस बात की जाच की जा रही है। मोहाली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि गगन से इस बात से खुलासा हो सकता है कि जिले में कैदियों को ओर क्या क्या सुविधाएं मिल रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed