फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मिस इंडिया' गुल पनाग की आठ अनदेखी तस्वीरें, आठ अनकही बातें, अपनी शादी में बुलेट चलाकर आई थी

Fri, 03 Jan 2020 12:48 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 03 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress and Miss India Gul Panag Rare Photos, Unseen Pics
गुल पनाग - फोटो : ट्विटर
अपनी ही शादी में बुलेट बाइक पर एंट्री की थी। जहाज उड़ाती है, रेसिंग कार दौड़ाती है। चुनाव भी लड़ चुकी है, देखिए इस मिस इंडिया की अनदेखी तस्वीरें और जानिए 8 अनकही बातें।
Bollywood Actress and Miss India Gul Panag Rare Photos, Unseen Pics
गुल पनाग - फोटो : ट्विटर
हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग की। बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक अपना सफर तय कर चुकीं गुल पनाग अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। गुल पनाग का जन्म 3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में हुआ था। इनका असली नाम गुलकीरत कौर पनाग है। वे एक पायलट, फार्मूला कार रेसर, भारतीय फिल्म अभिनेत्री, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ हैं।
Bollywood Actress and Miss India Gul Panag Rare Photos, Unseen Pics
गुल पनाग - फोटो : ट्विटर
गुल के पिता आर्मी में अफसर थे, इसलिए उन्होंने अपना बचपन भारत के कई शहरों में बिताया और केंद्रीय विदयालय सहित 14 स्कूलों में पढ़ाई की। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने राजनीती शास्त्र में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। पनाग स्कूल में एक बेहद होनहार छात्रा थीं। उन्होंने अपने स्कूली दिनों में नेशनल लेवल के कई डिबेट कंपीटिशन जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress and Miss India Gul Panag Rare Photos, Unseen Pics
गुल पनाग - फोटो : ट्विटर
गुल पनाग ने साल 2011 में अपने बचपन के दोस्त पायलट ऋषि अटारी से शादी की थी। यह शादी चंडीगढ़ के गुरुद्वारा में हुई थी और काफी चर्चा में रही। क्योंकि विदाई बुलेट पर हुई थी। उनका एक बेटा निहाल है। गुल शादी के आठ साल बाद मां बनीं, लेकिन छह महीने तक उन्होंने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा।
विज्ञापन
Bollywood Actress and Miss India Gul Panag Rare Photos, Unseen Pics
गुल पनाग - फोटो : ट्विटर
गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की। उसके बाद उन्होंने मिस फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया। उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का ख़िताब अपने नाम किया। उसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स में भी हिस्सा लिया,लेकिन वह ज्यादा आगे ना जा सकी। गुल पनाग अपनी खूबसूरत स्माईल के लिए मिस ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed