{"_id":"5d033f328ebc3e31d45ed578","slug":"bollywood-actor-shahid-kapoor-interview-on-fitness-secrets-married-life-and-break-up-kabir-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...तो ये है शाहिद कपूर की फिटनेस का राज, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बोले, किए 5 बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो ये है शाहिद कपूर की फिटनेस का राज, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बोले, किए 5 बड़े खुलासे
Fri, 14 Jun 2019 03:23 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 14 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिटनेस, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बात की। वहीं उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
shahid kapoor
- फोटो : social media
शाहिद कपूर चंडीगढ़ आए थे। अमर उजाला के पत्रकार से हुई खास बातचीत में एक्टर ने अपनी जिदंगी के कई बातें शेयर कीं। शाहिद ने कहा कि आज भी मुझे लोग पंकज कपूर के बेटे के नाम से ही जानते हैं। लोग पूछते हैं कि आपने अपने पापा से अभिनय के गुर सीखे हैं तो मेरा उनसे कहना है, मेरे पिता अभिनय की पूरी किताब हैं। वह मेरे लिए आदर्श हैं। उनकी बराबरी करने की कभी सोच नहीं सकता हूं।
Shahid Kapoor, Kiara Advani
- फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने कहा कि चंडीगढ़ उनके पसंदीदा शहरों में से एक है। मेरा परिवार पंजाब से है। जब कभी चंडीगढ़ और पंजाब आना होता है तो काफी खुशी होती है। मैं खुद पंजाबी हूं। डैड लुधियाना में रहे हैं। वह राधास्वामी हैं और उनके सास ससुर अमृतसर के पास डेरे में रहकर ही सेवा करते हैं। पत्नी मीरा से मुलाकात डेरा ब्यास में ही हुई थी। हम पति-पत्नी का वहां आना जाना लगा रहता है। वहां पर मन को काफी सुकून मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor
- फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्मों में अब बैकफुट का जमाना चला गया। क्रिकेट की तरह अब फिल्मों में भी फ्रंट फुट खेलने का समय आ चुका है। लोगों की सोच अब बदलने लगी है। दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। मैंने पहले लव स्टोरी पर कई मूवी की। उसके बाद कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब जैसी फिल्में कीं। वो फिल्में सबसे अलग थीं। इन मूवी को करने से मेरे अभिनय में निखार आया। लोगों ने मेरे अभिनय को स्वीकार किया।
विज्ञापन
shahid kapoor
- फोटो : instagram
शाहिद ने कहा कि जिस फिल्म की स्टोरी मेरे दिल को छू जाए और समाज को कुछ न कुछ संदेश दे, उसे करने में मैं देरी नहीं करता। अगर कोई यह कहता है कि फिल्म बैनर की वजह से हिट हुई तो यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है। पहले दौर था जब बैनर को ज्यादा तरजीह मिलती थी। अब बैनर से कोई फर्क नहीं पड़ता। आजकल जो स्टार बनते हैं वो असल में अपनी फिल्मों की सलेक्शन की वजह से बनते हैं।