{"_id":"5c7e31febdec2213f32f61d7","slug":"board-exam-paper-experts-tips-for-full-marks-in-mathematics-paper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणित का पेपर अच्छे नंबरों से क्लीयर करना है, तो ये गुरुमंत्र लेकर तैयारी करें, फेल नहीं होंगे कभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित का पेपर अच्छे नंबरों से क्लीयर करना है, तो ये गुरुमंत्र लेकर तैयारी करें, फेल नहीं होंगे कभी
Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
एग्जाम पेपर
हर छात्र के लिए गणित एक हौव्वा है और सभी को उसमें अच्छे नंबरों की जरूरत होती है। इसके लिए अगर आप गुरुमंत्र अपनाकर तैयारी करेंगे, तो कभी फेल नहीं होंगे। टिप्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Trending Videos
एग्जाम पेपर
मैथ्स के एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर सही तकनीक व रणनीति के साथ विषय को पढ़ें, तो शायद यह सब्जेक्ट सबसे दिलचस्प लगने लगे। मैथ्स एक ऐसा विषय है, जिसमें स्टूडेंट सबसे ज्यादा या फुल मार्क्स हासिल कर सकता है। आमतौर पर देखा गया है कि स्टूडेंट मैथ्स के पेपर में घबरा जाते हैं, जिसके चलते वे सभी प्रश्न सही से हल नहीं कर पाते। कई बार वे समय पर एग्जाम पेपर खत्म करने से चूक जाते हैं। कई स्टूडेंट महत्वपूर्ण प्रश्न छोड़ देते हैं, जबकि वे प्रश्न आसानी से हल किए जा सकते थे। अमर उजाला की खास सीरीज में आज मैथ्स के टीचर देवेंद्र सिंह द्वारा दिए गए कुछ ऐसे टिप्स पढ़िए, जो इस विषय के पेपर में अच्छे मार्क्स लाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
एग्जाम पेपर
- फोटो : डेमो
सवालों को रटे नहीं : किसी भी सवाल को कभी भी रटना नहीं चाहिए। प्रत्येक प्रश्न को हल करने से यह पता चलता है कि कहां गलती हो रही है और उनमें कैसे सुधार कर सकते हैं।
पिछले प्रश्न पत्र हल करें : सबसे जरूरी टिप्स यह है कि पिछले साल का प्रश्न पत्र जरूर हल करें, क्योंकि इसे हल करने के बाद आत्मविश्वास आएगा और स्टूडेंट मानसिक रूप से भी पेपर देने के लिए तैयार होंगे।
टॉपर बच्चों की आंसर शीट देखें, कैसे देने चाहिए उत्तर : बच्चों में यह कन्फ्यूजन होता है कि वह कैसे जवाब लिखें, ताकि अच्छे नंबर आएं। इसके लिए सीबीएसई ने अपनी वेबसाइट पर टॉपर बच्चों की आंसर शीट अपलोड की है, जिसमें वह देख सकते हैं कि कैसे उत्तर लिखना है।

उदाहरण में दिए सवाल जरूर करें : एनसीईआरटी की किताबों में दिए गए उदाहरण को जरूर हल करें। एक्सपर्ट की मानें तो अकसर देखा गया है कि बच्चे चैप्टर से पहले दिए गए उदाहरणों पर ध्यान नहीं देते और पेपर में वहीं या उसके जैसा ही सवाल आ जाता है।
सॉल्यूशन को साफ-सुथरा रखें : स्टूडेंट को आंसर शीट के साइड में एक रेखा खींच कर गुणा भाग करना चाहिए। हमेशा अपने सॉल्यूशन को साफ सुथरा रखें। इससे आप सवाल बनाते समय कंफ्यूज नहीं होंगे, न ही चेक करते समय टीचर को असुविधा होगी।
फॉर्मूला याद रखना जरूरी : फॉर्मूला याद रखना मैथ्स में सबसे ज्यादा जरूरी है। अगर आपको वह याद नहीं है तो आपका समय भी बर्बाद होगा और आप सवाल हल भी नहीं कर पाएंगे।

खास गुरुमंत्र
एग्जाम पेपर
पेपर में प्रश्न कतई न छोड़ें, कुछ न कुछ हल करें, स्टेप मार्किंग से नंबर मिलेंगे। सिर्फ एनसीईआरटी की पुस्तक से अभ्यास करें। पढ़ाई के लिए टॉपिक बांट लें, जिसमें कठिनाई आ रही है, उस पर फोकस करें। निजी प्रकाशकों के क्वेशन बैंक न पढ़ें। इनमें नया पैटर्न पूरी तरह से फॉलो नहीं है। उत्तर पुस्तिका में पेज के दाईं ओर लाइन खींच कर कैलकुलेशन करें। रैखिक प्रोग्राम के प्रश्न दिए गए ग्राफ पर ही हल करें। फॉर्मूला पर फोकस करें, इससे सवालों की मुश्किलें आसान होंगी।