Hindi News
›
Photo Gallery
›
Chandigarh
›
International Wrestler Gold Medalist Vinesh Phogat Facing Problem in Playing in 53 KG Catagory
{"_id":"5c7e295fbdec22142e749260","slug":"international-wrestler-gold-medalist-vinesh-phogat-facing-problem-in-playing-in-53-kg-catagory","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट के लिए खड़ी हुई मुश्किल, पीछा नहीं छोड़ रही एक परेशानी...खेल पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट के लिए खड़ी हुई मुश्किल, पीछा नहीं छोड़ रही एक परेशानी...खेल पर असर
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
विनेश फोगाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की स्टार पहलवान गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट के लिए एक मुसीबत खड़ी हो गई है। दरअसल, एक दिक्कत उनका पीछा नहीं छोड़ रही, जिसका असर उनके खेल पर भी पड़ रहा है।
2 of 6
विनेश फोगाट
रियो ओलंपिक में तीन साल पहले लगी चोट अभी तक विनेश फोगाट को पीछा नहीं छोड़ रही है। इस चोट के कारण विनेश को अपना भार वर्ग बदलना पड़ा। फिलहाल वह 50 किलो की जगह 53 किलो भार वर्ग में खेल रही हैं। भार वर्ग बदलकर पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने उतरीं विनेश सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी खुश नहीं हैं।
3 of 6
vinesh phogat
नए भारवर्ग में इस तरह की शुरूआत को विनेश अच्छा नहीं मान रही हैं। लेकिन टोक्यो ओलंपिक तक पहुंचने के लिए अहम इस साल के पहले टूर्नामेंट से काफी कुछ सीखने की बात कही है। रियो ओलंपिक 2016 में पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती लड़ते हुए घुटने में चोट लग गई थी। इस कारण उन्हें मुकाबला बीच में छोड़ना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
vinesh phogat
इस चोट की वजह से करीब एक साल तक विनेश कुश्ती से दूर रहीं। किसी तरह चोट से उबरकर दोबारा वापसी की और कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। उस समय विनेश 50 किलो भार वर्ग में खेल रही थीं, लेकिन अब इस भार वर्ग में खेलना नामुमकिन हो गया है। इस कारण उन्हें बुल्गारिया में 53 किलो भार वर्ग में खेलना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
पहलवान विनेश फौगाट
लेकिन 53 किलो भार वर्ग में खेलने से विनेश के खेल पर असर पड़ रहा है। विनेश के सामने विपक्षी पहलवानों की चुनौती बढ़ गई है। 53 किलो भार वर्ग में विनेश को दमदार पहलवानों से भिड़ना होगा, जो पहले से ही 53 किलो में खेल रही हैं। यही नहीं इस वर्ग में खेलने का उनका अनुभव भी विनेश से कहीं ज्यादा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।