फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: पटाखों के गोदाम में धमाके, हवा में उड़ा बिजली का खंभा, 24 घायल

Mon, 12 Jun 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(पंजाब) Updated Mon, 12 Jun 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Blast In Fireworks warehouse at sunam, many injured
blast
पटाखों के गोदाम में ऐसा जोरदार धमाका हुआ कि बाहर खड़े खंभे तक हवा में उड़ गए, उनके परखच्चे उड़ गए।
Blast In Fireworks warehouse at sunam, many injured
blast
पंजाब के सुनाम में नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में सोमवार की शाम दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। वहीं आसपास की कई इमारतें ढह गईं। बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मरों के परखचे उड गए। हादसे में 24  लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और एक मवेशी की मौत हो गई। 
Blast In Fireworks warehouse at sunam, many injured
blast
कई टीमें मलबा हटाने के काम में लगी रहीं। सोमवार की शाम को नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मच गई और कई फैक्टरियों की इमारतें धराशायी हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Blast In Fireworks warehouse at sunam, many injured
blast
करीब आधा दर्जन घरों के लोग इस हादसे की चपेट में आकरघायल हो गए हैं। भयभीत लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए। सूत्रों के मुताबिक गोदाम में पटाखों के भंडारण के अलावा भारी मात्रा में पोटाश भी रखा था। बताया जाता है कि इसी पोटाश ने भारी तबाही मचाई है। सड़क पर जा रहे वाहन तक धमाके की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Blast In Fireworks warehouse at sunam, many injured
blast
तीन बाइक खिलौनों की तरह टूट गई। कई सौ मीटर तक मलबा फैल गया।  हादसे की चपेट में आए बीस घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीन को पटियाला रेफर कर दिया गया है। फैक्टरी के बगल में रह रही बुजुर्ग कौशल्या ने लोगों के समक्ष उसके बेटे को मलबे से निकालने की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला को आशंका है कि उसका बेटा हादसे के वक्त घर के आसपास घूम रहा था। अब उसका बेटा कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। उसने कहा कि हादसे में उसकी एक भैंस मर गई और सारा घर टूट गया है।  हादसे की जानकारी मिलते ही डीसी संगरूर, एसएसपी व सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed