{"_id":"630466c650b20802316c4bf7","slug":"bjp-leader-sonali-phogat-passed-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन से कुलदीप बिश्नोई तक: अपने बेबाक अंदाज से हमेशा रहती थीं चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन से कुलदीप बिश्नोई तक: अपने बेबाक अंदाज से हमेशा रहती थीं चर्चा में
Tue, 23 Aug 2022 03:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:08 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे गोवा टूर पर थीं, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। 42 साल की सोनाली यूं तो राजनीति कर रही थीं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती थीं। फोगाट के टिक टॉक पर लगभग 1.20 लाख फॉलोअर थे। उनका बेबाक अंदाज कई बार उनके लिए मुश्किलें भी लाया।
sonali Phogat
- फोटो : इंस्टाग्राम
कुलदीप बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने से पहले एक कार्यक्रम में सोनाली ने शायराना अंदाज में कहा था... मैं हूं हरियाणा की जाट, नाम है सोनाली फोगाट, कर दूंगी सबकी खड़ी खाट और आगे-आगे देखिए सोनाली फोगाट के ठाठ। कुलदीप बिश्नोई के लिए फोगाट ने कहा था कि जब शेरनी दो कदम पीछे हट जाए तो इसका मतलब ये नहीं वो डर गई। बाद में आदमपुर में फार्म हाउस पर बिश्नोई से मिलकर उन्होंने कहा कि हम एक ही पार्टी में हैं और हमें मिलकर चलना है।
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
मूलरूप से फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां की निवासी सोनाली की शादी हिसार निवासी संजय फोगाट के साथ हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। 2016 में उनके पति संजय फोगाट फार्म हाउस में मृत मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
सोनाली पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से प्रेरित होकर राजनीति में आई थी। सोनाली सुमित्रा महाजन के सामाजिक कार्यों से प्रभावित थी। उन्होंने सुमित्रा महाजन के साथ सामाजिक कार्यों में भाग लिया। उसके बाद राजनीति में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
सोनाली किसान आंदोलन के दौरान अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने किसान आंदोलन पर कहा कि कृषि कानून किसानों के फायदे के लिए हैं। किसानों को बरगलाया गया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि खुले दिल से इन पर चर्चा करे ताकि किसान इन कानूनों का महत्व समझ सकें। पिछले साल एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था, जिससे वह चर्चा में आईं। वहीं एक गांव में संबोधन के दौरान भी विवादित टिप्पणी के कारण वह चर्चा में रही थीं।