आप पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जाते है तो उस वक़्त कई चीज़ों से सावधानी बरतें, नहीं तो इसके नुकसान आपको वहीं चुकाने पड़ सकते हैं। ऐसा ही कुछ हरियाणा के झज्जर में हुआ। मोबाइल से निकलने वाले रेडिएशन से शनिवार शाम को झज्जर चुंगी स्थित एक पेट्रोल पंप की मशीन में आग लग गई।
2 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : Demo Pic
पंप पर तैनात कर्मचारियों की सूझबूझ से चंद मिनटों में आग पर काबू पा लिया गया। इससे पंप पर मौजूद उपभोक्ताओं, कर्मचारियों की जान तो बची ही, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
3 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : demo pic
दरअसल, झज्जर चुंगी पर जगबीर सिंह का जगबीर ऑयल कंपनी के नाम से पेट्रोल पंप है। जगबीर के बेटे मनीष का कहना है वह अन्य कर्मचारियों के साथ शनिवार देर सायं पंप पर मौजूद था। तेल डलवाने वालों की लाइन लगी थी। कर्मचारी पंप की मशीन से तेल डाल रहे थे। तभी एक युवक आया और पेट्रोल डालने की मशीन के पास आकर मोबाइल पर बात करने लगा।
4 of 8
पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल नहीं
- फोटो : demo pic
वह पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। मोबाइल पर बात करता देख कर्मचारी ने युवक से कहा कि वह मशीन से दूर जाकर बात कर ले। लेकिन वह नहीं माना और वहीं पर खड़ा होकर बात करने लगा। कुछ ही देर बाद अचानक मशीन में आग लग गई।
इससे पंप परिसर में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।