अपनी अदाकारी से ज्यादा अपनी उल्टी -सीधी बयानबाजी के कारण हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली इस एक्ट्रेस पर बयानबाजी करना भारी पड़ गया है। उनके दीवानों के लिए एक बुरी खबर है।
बॉलीवुड अभिनेत्री और आइटम गर्ल राखी सावंत अपनी अदाओ से ज्यादा अपनी बयानबाजी की वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी। जिसके बाद अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
इस मामले की पैरवाई कर रहे एडवोकेट नरिंदर आदिया ने कहा कि 15 जुलाई 2016 धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एक याचिका दाखिल की गई थी। इसमें बताया गया था कि राखी सावंत ने भगवान वाल्मीकि जी और उनको मानने वालों के खिलाफ अपशब्द बोले थे।
अब इस मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी भी हो सकती है। बार-बार समन भेजने के बाद भी राखी अदालत में पेश नहीं हुई और इस मामले में सुनवाई के दौरान सबूतों के आधार पर अदालत ने आरोपी राखी सावंत को पेश होने का हुक्म सुनाया था। इस बात से जुड़ा वीडियो भी चर्चा में रहा था।
पिछली सुनवाई पर 9 मार्च को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए पुलिस को आरोपी को पकड़कर लाने के आदेश दिए थे। इस आदेश का पालन करते हुए थाना सलेमटाबरी की पुलिस ने एक टीम को मुंबई भेजा था। शिकायतकर्ता एडवोकेट नरिंदर आदिया ने बताया कि आरोपी चाहे कितना ताकतवर हो लेकिन कानून से नहीं बच सकता।