अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिली है। दरअसल अब श्रद्धालु भंडारे वाले कैंपों में भी रात गुजार सकते हैं। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) और श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के बीच चली मीटिंग में फैसला हुआ।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा
इसके अलावा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के नए सीईओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी के साथ श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गेनाइजेशन (एसएबीएलओ) के सदस्यों की छह घंटे चली बैठक के बाद आर्गेनाइजेशन की कई मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा
अब भंडारे वाले अपने सेवादारों के अलावा पचास और लोगों को रात को अपने कैंप में ठहरा सकते हैं। आर्गेनाइजेशन के महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि बुधवार को सभी भंडारों वालों की बैठक चंडीगढ़ में रखी गई है। इसमें अमरनाथ यात्रा 2015 संबंधी कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा
एसएबीएलओ के प्रधान विजय ठाकुर और महासचिव राजन गुप्ता ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर सबसे पहले सांसद अविनाश राय खन्ना से मिले। खन्ना ने उन्हें जेएंडके के डिप्टी सीएम निर्मल कुमार सिंह से मिलवाया। डिप्टी सीएम ने उनकी मांगों को ध्यान से सुना और इस संबंधी जेएंडके के सीएम से बात की।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा
उसके बाद सोमवार को वे नए सीईओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी से मिले और उनके साथ लगभग छह घंटे तक बैठक चली। श्राइन बोर्ड ने यात्रियों को भंडारे में ठहराने पर रोक लगाई थी, लेकिन अब पचास यात्रियों को भंडारे में रात के समय ठहरा सकते हैं। इसके अलावा भंडारे वालों को वाटर फिल्टर लगाना अनिवार्य किया था, लेकिन अब जरूरी नहीं है। सिर्फ शुद्ध पानी यात्रियों को दें।