फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हुड्डा को नहीं करने दिया शहीद की प्रतिमा का अनावरण, SDM ने थमाया नोटिस

Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Mon, 05 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda notice by sdm, rohtak news
Bhupinder singh hooda
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने दादा मातूराम के नाम से बने कम्यूनिटी सेंटर में शहीद मदनलाल धींगड़ा की प्रतिमा के अनावरण नहीं कर सके। यहां पहुंचे पूर्व सीएम को एसडीएम ने नगर निगम की ओर से अनावरण को अवैध बताते हुए नोटिस थमा दिया। 250 पुलिसकर्मियों से घिरी शहीद की प्रतिमा पर पूर्व सीएम ने पुष्प अर्पित किए और वहां से चले गए। केवल इतना कहा कि वे चाहते तो अनावरण कर सकते हैं, लेकिन वे शहीद के नाम पर कंट्रोवर्सी पैदा नहीं करना चाहते। इसके बाद प्रशासन और पुलिस ने राहत की सांस ली। 
Bhupinder singh hooda notice by sdm, rohtak news
Bhupinder singh hooda
2012 में वार्ड नंबर-10 में कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया। इसका नाम पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के दादा मातूराम के नाम पर रखा गया। सेंटर का संचालन गांधी नगर सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया जा रहा है। निगम की ओर से प्रस्ताव पास हुआ है कि सभी कम्यूनिटी सेंटर निगम की ओर से संचालित किए जाएंगे। जबकि मातूराम कम्यूनिटी सेंटर प्रबंधन इसका विरोध कर रहा है। निगम और गांधी नगर वेलफेयर सोसायटी के बीच हाईकोर्ट में केस चल रहा है। 
Bhupinder singh hooda notice by sdm, rohtak news
Bhupinder singh hooda
एसडीएम ने थमाया नोटिस, हुड्डा ने पूछा कितनी प्रतिमा का अनावरण अनुमति लेकर हुआ 
मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में पुस्तकालय का लोकार्पण और शहीद अमरलाल धींगड़ा की प्रतिमा का अनावरण करने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा करीब 12 बजे पहुंचे। तब तक पुलिस बल ने शहीद की प्रतिमा को घेर लिया था। हुड्डा, विधायक आनंद सिंह दांगी, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक संतलाल, मेयर रेनू डाबला और चक्रवर्ती शर्मा मातूराम कम्यूनिटी सेंटर के हाल में पहुंचे। 30 मिनट बाद एसडीएम अरविंद मल्हान और निगम एमई जगदीश चंद्र मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda notice by sdm, rohtak news
Bhupinder singh hooda
एसडीएम ने हुड्डा को नोटिस देकर बताया कि शहीद की प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जा सकता, क्योंकि निगम ने नोटिस चस्पां करके बताया है कि इसके लिए गांधी नगर वेलफेयर सोसायटी की ओर से अनुमति नहीं ली गई है। इस पर पूर्व सीएम ने पूछा कि प्रशासन बताए कि कितनी प्रतिमाओं का अनावरण अनुमति लेकर किया गया है। इस पर एसडीएम कुछ नहीं बता सके। 
विज्ञापन
Bhupinder singh hooda notice by sdm, rohtak news
Bhupinder singh hooda
शहीद के नाम पर कंट्रोवर्सी ठीक नहीं : हुड्डा
पूर्व सीएम हुड्डा ने मंच से कहा कि शहीद की प्रतिमा लगाने में काफी समय लगा होगा। इसके बावजूद कल शाम से ही अनावरण को अवैध बताया जा रहा है। पहले निगम को अपने इशारों पर चलाने वाले कहां थे? वे चाहे तो अनावरण कर सकते हैं, कोई सरकार या प्रशासन नहीं रोक सकता, लेकिन वे शहीद के नाम पर कंट्रोवर्सी पैदा नहीं करना चाहते। सीएम मनोहर लाल खट्टर अगर प्रतिमा का अनावरण करने आए, तो भी वे आकर साथ देंगे। उन लोगों को विरोध करने का कोई अधिकार नहीं, जिनके पीएसओ के घर में लूट का सामान मिला तो। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed