देखिए, चंडीगढ़ में जब 'अपनों' से ही घिरे दिखे हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में अपने नए आवास पर लंच डिप्लोमेसी के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। देखिए, तस्वीरों में एक झलक।
देखिए, चंडीगढ़ में जब 'अपनों' से ही घिरे दिखे हुड्डा
यह लंच हुड्डा के नए सरकारी आवास में गृह प्रवेश के मौके पर दिया गया। इस में सभी विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता पहुंचे, लेकिन न तो कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर और न ही पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव ही पहुंचे। हालांकि विधायक दल की नेता किरण चौधरी सुबह ही हुड्डा से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं लेकिन जल्दी ही वहां से चली गईं।
देखिए, चंडीगढ़ में जब 'अपनों' से ही घिरे दिखे हुड्डा
हुड्डा के आवास पर पहुंचे भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनसे हरियाणा कांग्रेस की बागडोर संभालने का आग्रह किया। पार्टी की सह प्रभारी आशा कुमारी भी कांग्रेस भवन में मंथन बैठक में शामिल होने के लिए मौजूद रहीं लेकिन वह हुड्डा के लंच पर नहीं पहुंचीं।
देखिए, चंडीगढ़ में जब 'अपनों' से ही घिरे दिखे हुड्डा
हुड्डा ने इस मौके पर कहा कि यह कार्यकर्ताओं का प्यार है जो हजारों की संख्या में लोग उनके सरकारी आवास में पहुंचे। हुड्डा का कहना है कि वह समय-समय पर सरकारी आवास में आते रहेंगे। लंच में हरियाणा की गुरुद्वारा प्रबंधक मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जगदीश झींडा भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।
देखिए, चंडीगढ़ में जब 'अपनों' से ही घिरे दिखे हुड्डा
लंच के समय पत्रकारों से बातचीत में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यह आयोजन कोई शक्ति प्रदर्शन नहीं है। उन्होंने कहा कि जब शक्ति प्रदर्शन की जरूरत होगी तो उस समय वह भी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव कांग्रेस के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था।