'हैदर' को नेशनल अवार्ड, देखिए, डॉली क्या बोली?
शाहिद कपूर की फिल्म हैदर के लिए बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनिंग का नेशनल अवार्ड जीतने वाली डॉली अहलूवालिया ने सीक्रेट बताए। रिपोर्टः अरविंद बाजपेयी
'हैदर' को नेशनल अवार्ड, देखिए, डॉली क्या बोली?
अब तो मैं खुशी, शुक्रिया और थैंक्यू से ओवर ड्रंक हो गईं हूं। नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड मिला तो और खुशी मिली। सच्चाई और मेहनत से काम कर रही हूं। यह इसका ही परिणाम है। यह कहना है बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग के लिए नेशनल अवार्ड जीतने वाली सह अभिनेत्री और कास्ट्यूम डिजाइनर डॉली अहलूवालिया का।
'हैदर' को नेशनल अवार्ड, देखिए, डॉली क्या बोली?
पंजाबी और बॉलीवुड की सह अभिनेत्री और कास्ट्यूम डिजाइनर डॉली अहलूवालिया के किरादार तो अहम हैं ही, कास्ट्यूम डिजाइनिंग में भी महारत है। उन्हें फिल्म हैदर के लिए अवार्ड दिया गया।
'हैदर' को नेशनल अवार्ड, देखिए, डॉली क्या बोली?
डॉली अहलूवालिया ने कहा कि उनकी कोशिश है कि हमेशा थिएटर से जुड़ी रहें। ऐसी कहानी ज्यादा पसंद आती है जो सबके करीब हो। थिएटर से ही सबकुछ सीखने को मिला है। चाहे एक्टिंग हो या फिर कास्ट्यूम डिजाइनिंग, थिएटर का योगदान इसमें अहम है।
'हैदर' को नेशनल अवार्ड, देखिए, डॉली क्या बोली?
डॉली ने कहा कि फिल्म विक्की डोनर की बात हो या डॉली की डोली का। हर किरदार में डॉली उतरीं तो जान पड़ गई और जब उनका डिजाइन किया गया कास्ट्यूम रंग लाया तो हिट फिल्म हैदर के लिए अवार्ड मिल गया।