देखते ही देखते पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये देखकर स्टूडेंट्स भड़क गए और उन्होंने नारे लगाने वालों को पीट डाला। मामला पंजाब के खन्ना का है।
2 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र
- फोटो : File Photo
खन्ना के गांव लिबड़ा के पास बने गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रविवार सुबह छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में तीन छात्र घायल हो गए। हमला करने वाले छात्र कश्मीर के थे।
3 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
वहीं घायल छात्रों की पहचान मुकेश कुमार निवासी उत्तराखंड, राज कुमार और दीनदयाल निवासी बिहार के तौर पर हुई है। घायलों को आरोप है कि कश्मीरी छात्रों ने कैंपस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
4 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
तीनों घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मुकेश के सिर पर 17 टांके, दीन दयाल की बाजू पर आठ टांके लगे हैं। राजकुमार की बाजू पर भी काफी गंभीर चोट आई हैं।
5 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर का कहना है कि सभी पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश कुमार की हालत नाजुक है। उसकी सिटी स्कैन करवानी जरूरी है।