फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार संग बबीता फोगाट ने बजाई थाली, विज का भी दिखा अलग अंदाज, बजरंग ने बनाया खाना

Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Mar 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Punia, Babita phogat and anil vij stay at home during janta curfew
Haryana - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आह्वान पर पूरे हरियाणा में जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। आम से लेकर खास सभी ने कोरोना के खिलाफ इस जंग में अपनी भागेदारी सुनिश्चित की। लोग अपने घरों में दुबके रहे। शाम होते ही लोगों ने ताली और थाली बजाकर भी जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। जनता कर्फ्यू के दौरान बजरंग पुनिया व बबीता फोगाट ने कुछ ऐसे बिताया टाइम...


 

Bajrang Punia, Babita phogat and anil vij stay at home during janta curfew

दुनिया के धाकड़ पहलवान बजरंग पुनिया अपने घर में जनता कर्फ्यू के दौरान थे। इस दौरान उन्होंने समय गुजारने के लिए खाना बनाते हुए नजर आ आए। बता दें कि इससे पहले बजरंग पुनिया ने हाथ धोने का एक वीडियो भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने लोगों को कोरोना वायरस को लेकर साफ-सफाई के बारे में जागरुक किया। वहीं 31 मार्च तक रेल यातायात ठप करने के निर्णय भी बजरंग ने समर्थन किया। बजरंग पुनिया ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- मैं रेल मंत्रालय द्वारा वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए कुछ रेल सेवाओं को बंद करने के निर्णय का स्वागत करता हूं।

Bajrang Punia, Babita phogat and anil vij stay at home during janta curfew

'दंगल गर्ल' बबीता फोगाट ने भी जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। इस दौरान बबीता ने ससुराल में ही लोडो खेलकर टाइम पास किया। परिवार के साथ बबीता बेर भी खाते हुए नजर आईं। बबीता ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस को रोकने के लिए उठाए गए कदम जनता कर्फ्यू का मैंने अपने घर में रहकर पालन किया। महामारी को रोकने के लिए हमारे सफाई/चिकित्साकर्मी/ट्रांसपोर्ट कर्मी, पुलिस/सेना के जवानों का घर पर घंटी व ताली बजाकर धन्यवाद करती हूँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bajrang Punia, Babita phogat and anil vij stay at home during janta curfew

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने भी शाम पांच बजते ही अंबाला स्थित अपने आवास में थाली बजा कोरोना के खिलाफ मुहिम छेड़ी। इसी तरह करनाल के सांसद संजय भाटिया ने भी परिवार संग थाली बजाई। अंबाला से सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री रतन लाल कटारिया ने भी अपने परिवार संग पंचकूला स्थित आवास पर थाली बजा सभी का अभिनंदन किया।

विज्ञापन
Bajrang Punia, Babita phogat and anil vij stay at home during janta curfew

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश में जनता कर्फ्यू के सफल होने पर लोगों को बधाई दी। इसके बाद उन्होंने जनता कर्फ्यू के जुड़ी तमाम फोटो भी शेयर कीं। सीएम ने हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल का एक वीडियो ट्वीट किया। इस वीडिया में रानी रामपाल जनता कर्फ्यू के दौरान अपने घर में ही प्रैक्टिस कर रही हैं। सीएम मनोहर लाल ने उनके इस प्रयास की सराहना भी की।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed