फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वैलेंटाइन डे पर घर में आई नन्हीं परी, नाम रख दिया 'रोज', देखने वालों का लगा तांता

Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
baby girl born on valentines day in amritsar
वैलेंटाइन डे पर बच्चे का जन्म
14 फरवरी 2018 वैलेंटाइन डे के दिन घर में नन्हीं परी की किलकारी गूंजी तो उसी वक्त नाम रख दिया 'रोज', अब उसे देखनें वालों का तांता लगा हुआ है।
baby girl born on valentines day in amritsar
baby born
पंजाब में अमृतसर निवासी सूरज (24) के लिए वैलेंनटाइन डे नया सवेरा लेकर आया। पत्नी काजल ने वैलेंटाइन के उपहार के रूप में उन्हें लक्ष्मी (बेटी) दी। पहली संतान बेटी के रूप में पाकर दादी संतोष की खुशियां देखते ही बनती थीं। बेटी का नाम भी उन्होंने ‘रोज’ ही रख दिया। दादा रमेश कुमार शॉपकीपर हैं। इस खुशी में उन्होंने दुकान पर जहां लड्डू बांटे।
baby girl born on valentines day in amritsar
baby born
वहीं जच्चा काजल की मां बाला रानी व भाई गौरव शर्मा इसे रब का गिफ्ट बताया। रोज की दादी व नानी ने जहां अस्पताल में लड्डू बांटे। वहीं, उन्होंने कहा कि पहली संतान हमारे घर लक्ष्मी आई है। सूरज व काजल की शादी 22 अप्रैल 2017 को हुई थी। सूरज गुरुनानक पुरा (इस्लामाबाद) का रहने वाला है। प्राइवेट जॉब करता है। काजल प्लस टू और सूरज दसवीं पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
baby girl born on valentines day in amritsar
वैलेंटाइन डे पर बच्चे का जन्म
दूसरे बेटे के जन्म की है दोहरी खुशी
वैलेंनटाइन डे पर विक्रम के यहां भी दूसरा बेटा हुआ। विक्रम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के गांव शिवपुर बैरागी, पोस्ट गंगवल बाजार, थाना विश्वेशर गंज जिला बहराइच का रहने वाला है। हाइड मार्केट में जिस दुकान पर काम करता है वहीं रहता है। शादी तीन साल पहले हुई थी। बड़ा बेटा शिवांश डेढ़ साल का है। विक्रम कहता है कि मुझे वैलेंटाइन डे का पता नहीं, लेकिन दूसरे बेटे के जन्म पर दोहरी खुशी हुई है।
विज्ञापन
baby girl born on valentines day in amritsar
वैलेंटाइन डे पर बच्चे का जन्म
विश्वकर्मा डे के दिन शादी, वेलेंटाइन डे के दिन बेटा
छोटा हरीपुरा के एकता नगर रहने वाले विक्की कहते हैं कि शादी की तारीख नहीं याद, लेकिन उस दिन विश्वकर्मा डे था। मैंने पिछली बार वैलेंटाइन डे के दिन पत्नी कमलेश को अंगूठी गिफ्ट की थी। आज वैलेंटाइन डे के दिन मुझे उसने बेटे के रूप में कोहिनूर दे दिया। यह मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है। विक्की का बड़ा भाई संजीव, भाभी किरण, बहन रजनी बाला और कमलेश के मायके वाले इस मौके पर खुशियां सांझी कर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed