{"_id":"5a8547084f1c1bd04b8b5a5f","slug":"pakistani-boy-crossed-border-for-indian-girl-friend-on-valentines-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB पर प्यार, शादीशुदा प्रेमिका के लिए पाकिस्तान का बॉर्डर पार और फिर....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB पर प्यार, शादीशुदा प्रेमिका के लिए पाकिस्तान का बॉर्डर पार और फिर....
Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
रमेश शुक्ला ‘सफर’/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
थाने में प्रेमी और प्रेमिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फेसबुक पर प्यार और वैलेंटाइन डे पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड से मिलने की चाहत उसे ले आई पाकिस्तानी बॉर्डर के पार। उसके बाद क्या हुआ जानिए...
2 of 7
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
मामला पंजाब के अमृतसर का है। दिल में ‘पाक’ मोहब्बत लिए पाक के ब्लूचिस्तान से वीजा लेकर एक युवक ‘वेलेंटाइन डे’ पर जयपुर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने भारत आ पहुंचा। उधर, प्रेमिका भी पति से मां-बाप को अमृतसर दर्शन करवाने का बहाना बनाकर चली गई। दोनों श्री दरबार साहिब के समीप एक होटल में सोमवार रात से रुके हुए थे। चूंकि युवक पाक से हिन्दू जत्थे में सोमवार को अमृतसर पहुंचा था। लिहाजा उसकी गुमशुदगी से पुलिस में हड़कंप मच गया।
3 of 7
अमृतसर में वाघा बॉर्डर
शहर भर में सर्च अभियान चला। 24 घंटे के भीतर पुलिस वे सूझबूझ से इस अंतरराष्ट्रीय प्रेमी जोड़े को होटल से बरामद कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर प्रचलित तीन पत्ती गेम से करीब डेढ़ साल पहले परिचय हुआ। युवक फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी तो युवती ने एसेप्ट कर ली। फिर दोनों के बीच वाट्सएप नंबरों से फोन पर बातें होने लगीं। वे एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि उन्होंने मिलने के लिए सरहद लांघने की ठान ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
couple
चूंकि युवती के पाकिस्तान जाने की कोई वजह नहीं थी। इसीलिए युवक ही भारत चला आया। उसने पाकिस्तान से हिन्दुओं के भारत जाने वाले जत्थे का पता किया और पासपोर्ट देते हुए अमृतसर, हरिद्वार व जयपुर का वीजा मांगा। लेकिन उसे पांच दिन भारत में रहने के लिए अमृतसर का ही वीजा मिला। इस पर उसने सारी बात युवती को बता दी। दोनों ने वेलेंटाइन डे साथ मनाने का वादा किया तो युवती जयपुर से अमृतसर आ गई।
विज्ञापन
5 of 7
प्रेम
थाना सिविल लाइन इंचार्ज शिवदर्शन बताते हैं कि गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलते ही शहर को सील कर दिया गया। मोबाइल टॉवरों पर नंबर खंगाले जाने लगे। बुधवार को श्री दरबार साहिब के पास वाले मोबाइल टॉवर से पाकिस्तानी सिम पर वाई-फाई सुविधा देते ही पुलिस को सुराग मिल गया। पुलिस ने दोनों को होटल से हिरासत में ले लिया। युवती के माता-पिता भी उसी होटल के दूसरे कमरे में थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।