फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत माता की जय नहीं बोलने वालों का काट देते सिर: स्वामी रामदेव

Mon, 04 Apr 2016 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 04 Apr 2016 04:29 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev's controversial statement on 'bharat mata ki jai issue'
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुए दंगों से जातीय भाईचारे में आई खटास को दूर करने के लिए रोहतक में रविवार को आयोजित सद्भावना सम्मेलन में योग गुरु स्वामी रामदेव ने समरसता का संदेश देते हुए अचानक विषय बदल कर भारत माता की जय नहीं बोलने के बयान देने वालों पर भड़क गए।

बाबा रामदेव

baba ramdev's controversial statement on 'bharat mata ki jai issue'
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में तरह-तरह के विवाद खड़े कर दिए जाते हैं। किसी को कुछ नहीं मिला तो भारत माता की जय बोलने पर ही विवाद खड़ा कर दिया गया। कोई टोपी पहनकर खड़ा हो जाता है और कहता है कि भारत माता की जय नहीं बोलूंगा, चाहे मेरा सिर काट लिया जाए।
baba ramdev's controversial statement on 'bharat mata ki jai issue'
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हैं, नहीं तो ऐसा बोलने वालों के सिर काट देते। दारूल उलूम देवबंद के भारत माता की जय नहीं बोलने वाले फतवे पर भी स्वामी रामदेव भड़क गए। उन्होंने कहा कि मातृ भूमि को गौरव देने के लिए कोई मजहब मना नहीं करता है। यदि करता है तो वह मजहब देश के हित में नहीं है, क्योंकि भारत माता की जय बोलना किसी धर्म से ताल्लुक नहीं रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev's controversial statement on 'bharat mata ki jai issue'
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala

योग गुरु ने कहा कि हम सबसे पहले हिंदुस्तानी है और देश के संविधान व धरती मां का सम्मान करना हमारा धर्म है। स्वामी रामदेव ने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार का नाम लिए बगैर कहा कि देश में कोई मजहबी तो कोई विद्यार्थी खड़ा हो जाता है, जिनके लिए देश को गाली देना फैशन बन गया है।

विज्ञापन
baba ramdev's controversial statement on 'bharat mata ki jai issue'
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala

बाबा रामदेव ने कहा कि ऐसे छात्र सोचते हैं कि इस तरह के विवाद खड़े करके वे लोकप्रिय हो रहे है, लेकिन ऐसे लोगों के मंसूबों को नाकाम करना है। ऐसा भारत बनाना है, जिसमें कोई विवाद नहीं हो और यह तभी हो सकता है जब जाति व धर्म का विवाद खत्म होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed