फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव बोले, यहां दोबारा नहीं होने दूंगा जाट आंदोलन

Wed, 09 Mar 2016 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 09 Mar 2016 02:43 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev, happening haryana summit, haryana jat protest, haryana jat voilence
हैपनिंग हरियाणा समिट में पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में जाट आंदोलन के बाद पैदा हुए हालात के बावजूद योग गुरु बाबा रामदेव प्रदेश में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।

बाबा रामदेव बोले, यहां दोबारा नहीं होने दूंगा जाट आंदोलन

baba ramdev, happening haryana summit, haryana jat protest, haryana jat voilence
हैपनिंग हरियाणा समिट में सीएम खट्टर के साथ हंसी मजाक करते हुए बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
उम्मीद से अधिक निवेश का प्रस्ताव करवाकर आत्मविश्वास से लबरेज मुख्यमंत्री ने बातों ही बातों में विरोधियों पर तंज कसा। सुरक्षा और स्थानीय लोगों को रोजगार से जुड़े राव के सवालों पर मुख्यमंत्री जब असहज हुए तो बाबा रामदेव ने मोर्चा संभाला। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में ऐसा कोई आंदोलन नहीं होने पाएगा। वह खुद रोहतक, झज्जर और गोहाना जाएंगे। लोगों की काउंसिलिंग करेंगे।

बाबा रामदेव बोले, यहां दोबारा नहीं होने दूंगा जाट आंदोलन

baba ramdev, happening haryana summit, haryana jat protest, haryana jat voilence
हैपनिंग हरियाणा समिट में मौजूद राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के गुड़गांव में हुई हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में बाबा रामदेव ने पांच हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव देते हुए श्री श्री रविशंकर से भी बड़े भाई होने के नाते हरियाणा में निवेश करने की हामी भरवा ली है। उन्होंने हरियाणा की बड़ी औद्योगिक इकाइयों में निशुल्क उत्प्रेरक व्याख्यान देने का भी वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव बोले, यहां दोबारा नहीं होने दूंगा जाट आंदोलन

baba ramdev, happening haryana summit, haryana jat protest, haryana jat voilence
हैपनिंग हरियाणा समिट में मौजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उनके मंत्री पीयूष गोयल और कविता जैन - फोटो : अमर उजाला
बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी कंपनी पतंजलि हरियाणा में 5 हजार करोड़ का निवेश करेगी। वे हरियाणा में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी व एक हेल्थ सेंटर खोलेंगे। जाट आरक्षण के दौरान बिगड़े प्रदेश के माहौल को वे हरियाणा के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते ठीक करेंगे। इसके लिए वे प्रदेश के दंगा प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और शांति व्यवस्था को बहाल करना उनकी पहली जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बाबा रामदेव बोले, यहां दोबारा नहीं होने दूंगा जाट आंदोलन

baba ramdev, happening haryana summit, haryana jat protest, haryana jat voilence
हैपिनंग हरियाणा समिट के दौरान एमओयू साइन करते हुए उद्यमी - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बाबा रामदेव ने हाल ही में 4 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भी कहा था कि उत्तराखंड में निवेश से मन भर चुका है, अब वे हरियाणा में निवेश करेंगे। इसी कड़ी में रामदेव ने पतंजलि की ओर से हरियाणा में वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटी व हैल्थ सेंटर बनाने की बात कही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed