{"_id":"56dfdeeb4f1c1bca208b456c","slug":"justice-sanghi-funeral-justice-naresh-kumar-sanghi-murthal-gangrape-haryana-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज
Wed, 09 Mar 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जस्टिस नरेश कुमार सांघी के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस नरेश कुमार सांघी के चंडीगढ़ में हुए अंतिम संस्कार पर मुख्यमंत्री हरियाणा सहित कई दिग्गज शामिल हुए।
हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज
2 of 5
जस्टिस सांघी के परिवार को सांत्वना देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायमूर्ति सांघी कानून के अच्छे जानकार थे और एक प्रसिद्ध कानूनविद थे। उनका लोगों में बहुत सम्मान है और वे कानून को समझने वाले एक समझदार न्यायमूर्ति थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जनहित में विभिन्न अभूतपूर्व निर्णय दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज
3 of 5
जस्टिस सांघी के परिवार को सांत्वना देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सोमवार देर शाम जस्टिस सांघी का हृदय गति रुकने से तिरुपति बालाजी में निधन हो गया था। हाल ही में हरियाणा में जाट आंदोलन के दौरान मुरथल में महिलाओं से दुर्व्यवहार के मामले में मीडिया में छपी खबरों पर जस्टिस सांघी ने स्वयं संज्ञान लिया था। रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि अंतिम संस्कार के कारण हाईकोर्ट समेत अन्य अदालतों में कामकाज भोजनावकाश के बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज
4 of 5
जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
नारनौल के रहने वाले जस्टिस सांघी 30 सितंबर 2011 को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज बने। नारनौल के गवर्नमेंट कॉलेज से ग्रेजुएशन के दौरान वे स्टूडेंट यूनियन के महासचिव रहे। नागपुर में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ से वकालत की पढ़ाई के समय भी वे स्टूडेंट यूनियन के प्रधान रहे। वर्ष 1980 में उन्होंने नारनौल से ही पिता हनुमान प्रसाद सांघी के साथ वकालत की प्रैक्टिस आरंभ की।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में उमड़े दिग्गज
5 of 5
जस्टिस सांघी के अंतिम संस्कार में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1987 में जस्टिस सांघी नारनौल म्यूनिसिपल कमेटी का निर्विरोध प्रेजीडेंट चुना गया। इनकम टैक्स विभाग ने भी उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था। जस्टिस सांघी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वे वर्ष 1996 में जहां हरियाणा के डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे वहीं वर्ष 2007 में वे पंजाब के एडीशनल एडवोकेट जनरल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।