फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The 7th wrestling tournament (dangal) will be held in Manimajra on October 28.

Chandigarh News: मनीमाजरा में 28 अक्टूबर को होगा 7वां कुश्ती दंगल

Sat, 24 Oct 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The 7th wrestling tournament (dangal) will be held in Manimajra on October 28.
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

मनीमाजरा। मनीमाजरा में 28 अक्तूबर को 7वें विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। मनीमाजरा छिंज कमेटी की ओर से आयोजित इस दंगल में प्रदेशभर से नामी पहलवान हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करेंगे। दंगल का आयोजन मनीमाजरा में सरकारी अस्पताल के नजदीक संपर्क सेंटर में होगा। आयोजन के दौरान पारंपरिक कुश्ती के मुकाबलों के साथ खेल और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिलेगा। आयोजकों ने दंगल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश देने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल युवाओं को स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। दंगल के माध्यम से नशे छोड़ो, सेहत बनाओ, खेलों से जुड़ो का संदेश दिया जाएगा। कुश्ती दंगल कमेटी के प्रधान अवतार सिंह ढिल्लों हैं। उपप्रधान बलदेव सिंह ढिल्लों, हरजीत खन्ना, सुरजीत सिंह ढिल्लों, मनजीत सिंह बाबा लंबरदार और बलदेव कृष्ण हैं। महासचिव सरब जलदार, सचिव सतवंत ढिल्लों, राणा जैलदार, हरीश कुमार और कुलबीर सैनी हैं, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी तेजा इलदार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed