फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राम मंदिर शिलान्यास पर चंडीगढ़ में जश्न, दीपावली जैसा माहौल, देखें- 25 खूबसूरत तस्वीरें

Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 05 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhoomi pujan: Celebration in Chandigarh
चंडीगढ़।

अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की खुशी में चंडीगढ़ में जश्न का माहौल रहा। शहर में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। रात्रि में लोगों ने घरों में दीप जलाए। इससे शहर का नजारा दीपावली जैसा जगमग हो गया। दिन में शहर में जगह-जगह लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाया। आइए देखते हैं इस दौरान चंडीगढ़ की 26 भव्य तस्वीरें...

ayodhya ram mandir bhoomi pujan: Celebration in Chandigarh

अयोध्या श्री राम मंदिर भूमि पूजन होने की खुशी में चंडीगढ़ में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। मंदिरों में इस उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया। श्री महाकाली मंदिर में मंगलवार से श्री रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। पाठ की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। शाम में 2100 दिए जलाए जाएंगे।

ayodhya ram mandir bhoomi pujan: Celebration in Chandigarh
राम मंदिर की खुशी में मुंह मीठा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर शिलान्यास के बाद सेक्टर 24 में बांटे गए लड्डू
सेक्टर 24 मार्केट में बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास होते ही देशभर में खुशियां मनाई गई। शहर में लोगों ने मार्केटों को सजाकर दीपावली जैसा माहौल बनाया। सेक्टर 24 में मार्केट के दुकानदारों की ओर से लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अवनीश बंसल, चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, सतीश गोयल, जय भगवान गर्ग, एसएस पुरी, दिनेश शर्मा, अशोक कंसल, सर्वजीत सिंह लहरी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhoomi pujan: Celebration in Chandigarh

इंदिरा कॉलोनी के रामलीला मैदान हुआ हवन 
मनीमाजरा  श्रीमद् रामायण कला मंच रामलीला एवं दशहरा कमेटी के सदस्यों ने भूमि के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी के रामलीला मैदान में हवन किया। इस अवसर पर 1001 दीपों को मैदान में जलाया गया। पूजन करने बाद लोगों को लड्डू बांटा गया। इस मौके पर पार्षद विनोद अग्रवाल, अमित शर्मा, अमित बिड़ला, श्रीनिवासन काला, सुलेख चंद जैन, राजकुमार सैनी और बसंत पुंडीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
ayodhya ram mandir bhoomi pujan: Celebration in Chandigarh

डड्डूमाजरा में जलाए दीप, लगे प्रभु श्री राम के नारे
पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। इस दौरान डन्होंने कहा था कि मंदिर श्रीराम और उनके भक्तों का है, जल्द ही मंदिर निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने यह विचार श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित दीप जलाओ कार्यक्रम में व्यक्त किए। डड्डूमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देसी घी के दीये जलाकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इस मौके पर संजय बिहारी, नरेंद्र राजभर, राज बहादुर, राकेश, सत्यपाल साहनी, परशुराम शर्मा, बविता सिंह, प्रमिला देवी, काजल दुग्गल, मुकेश यादव, नितिन कुमार, सोनाली शर्मा, गीतिका शर्मा, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed