अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की खुशी में चंडीगढ़ में जश्न का माहौल रहा। शहर में राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन और लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। रात्रि में लोगों ने घरों में दीप जलाए। इससे शहर का नजारा दीपावली जैसा जगमग हो गया। दिन में शहर में जगह-जगह लोगों ने लड्डू बांटकर खुशी मनाया। आइए देखते हैं इस दौरान चंडीगढ़ की 26 भव्य तस्वीरें...
राम मंदिर शिलान्यास पर चंडीगढ़ में जश्न, दीपावली जैसा माहौल, देखें- 25 खूबसूरत तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या श्री राम मंदिर भूमि पूजन होने की खुशी में चंडीगढ़ में भी जश्न का माहौल बना हुआ है। मंदिरों में इस उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया गया। श्री महाकाली मंदिर में मंगलवार से श्री रामचरितमानस का पाठ शुरू किया गया। पाठ की पूर्णाहुति बुधवार को होगी। इसके बाद भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। शाम में 2100 दिए जलाए जाएंगे।
राम मंदिर शिलान्यास के बाद सेक्टर 24 में बांटे गए लड्डू
सेक्टर 24 मार्केट में बुधवार को अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का शिलान्यास होते ही देशभर में खुशियां मनाई गई। शहर में लोगों ने मार्केटों को सजाकर दीपावली जैसा माहौल बनाया। सेक्टर 24 में मार्केट के दुकानदारों की ओर से लड्डू वितरण किया गया। इस मौके पर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अवनीश बंसल, चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला, सतीश गोयल, जय भगवान गर्ग, एसएस पुरी, दिनेश शर्मा, अशोक कंसल, सर्वजीत सिंह लहरी मौजूद रहे।
इंदिरा कॉलोनी के रामलीला मैदान हुआ हवन
मनीमाजरा श्रीमद् रामायण कला मंच रामलीला एवं दशहरा कमेटी के सदस्यों ने भूमि के अवसर पर इंदिरा कॉलोनी के रामलीला मैदान में हवन किया। इस अवसर पर 1001 दीपों को मैदान में जलाया गया। पूजन करने बाद लोगों को लड्डू बांटा गया। इस मौके पर पार्षद विनोद अग्रवाल, अमित शर्मा, अमित बिड़ला, श्रीनिवासन काला, सुलेख चंद जैन, राजकुमार सैनी और बसंत पुंडीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
डड्डूमाजरा में जलाए दीप, लगे प्रभु श्री राम के नारे
पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। इस दौरान डन्होंने कहा था कि मंदिर श्रीराम और उनके भक्तों का है, जल्द ही मंदिर निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने यह विचार श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित दीप जलाओ कार्यक्रम में व्यक्त किए। डड्डूमाजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देसी घी के दीये जलाकर जय श्रीराम के नारे लगाए गए। इस मौके पर संजय बिहारी, नरेंद्र राजभर, राज बहादुर, राकेश, सत्यपाल साहनी, परशुराम शर्मा, बविता सिंह, प्रमिला देवी, काजल दुग्गल, मुकेश यादव, नितिन कुमार, सोनाली शर्मा, गीतिका शर्मा, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित थे।