फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2017 में अब सिर्फ 16 दिन बजेगी शहनाई, जानिए शुभ मुहूर्त और तारीखें

Sat, 14 Oct 2017 09:00 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Oct 2017 09:00 AM IST
विज्ञापन
auspicious timings for marriage, auspicious timings for wedding
marriage
शादी करने जा रहे हैं तो जल्दी से तारीख निकलवा लीजिए। सिर्फ दो महीने बाकी हैं और सिर्फ 16 दिन शहनाई बजेगी, शुभ मुहूर्त कौन कौन से हैं जानिए।
auspicious timings for marriage, auspicious timings for wedding
marriage
गुरु अस्त होने से अब मांगलिक कार्य बंद हो गए हैं। 11 अक्तूबर को गुरु अस्त हो गया और अब इसका उदय सात नवंबर को होगा। गुरु अस्त होने के कारण अब मांगलिक कार्य 11 नवंबर से शुरू होंगे। इस कारण अब 16 दिन ही शहनाई गूंजेंगी। नवंबर और दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। यह बात सेक्टर-30 के भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र और देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर ने बताई है।
auspicious timings for marriage, auspicious timings for wedding
marriage
बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि 11 अक्तूबर को शाम पांच बजकर 52 मिनट पर गुरु अस्त हो गया है। गुरु का उदय सात नवंबर को सुबह छह बजकर 46 मिनट पर होगा। अब विवाह के शुभ मुहूर्त नवंबर में -11, 12, 13, 14, 23, 24, 25, 28, 29,  और 30। दिसंबर में: 1, 3, 4, 10, 11 और 12।
विज्ञापन
विज्ञापन
auspicious timings for marriage, auspicious timings for wedding
marriage
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे ने बताया कि देवोत्थान एकादशी (31 अक्तूबर) के साथ ही सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। लेकिन इस बार गुरु ग्रह के अस्त होने के कारण मांगलिक कार्य 11 नवंबर से प्रारंभ होंगे। उन्होंने कहा कि विवाह या मांगलिक कार्य में गुरु का पूजन अवश्य होता है।
विज्ञापन
auspicious timings for marriage, auspicious timings for wedding
marriage
धर्म सिंधु एवं निर्णय सिंधु के अनुसार, विवाह कार्यक्रम के समय गुरु का उदय होना अति आवश्यक है। सेक्टर-15 के जयश्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि जिन लोगों की कुंडली में गुरु का दोष हो अथवा गुरु अस्त हो उनके लिए देवोत्थान एकादशी के दिन केले का दान, पीले वस्त्र का दान करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed