{"_id":"5b7e46d842c79246353bb296","slug":"asian-games-2018-gold-medal-winner-vinesh-phogat-tweet-on-news-punblished-in-paper","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"...जब 'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट को ट्वीट करके करना पड़ा एक खबर का खंडन, मां-भाई भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब 'गोल्डन गर्ल' विनेश फोगाट को ट्वीट करके करना पड़ा एक खबर का खंडन, मां-भाई भी हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
विनेश फोगाट
एशियन गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट के बारे में एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे पढ़कर मां और भाई चौंक गए। पहलवान को ट्वीट करके इसका खंडन करना पड़ा।
vinesh phogat
दरअसल, एक अखबार में खबर छपी कि 'नीरज और विनेश के बीच बढ़ रही नजदीकियां'। इस खबर को पढ़कर विनेश फोगाट ने ट्वीट करके खडंन करते हुए कहा कि मैं, नीरज और सभी भारतीय एथलीट एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं, ताकि मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर सकें, लेकिन दुख तब होता है जब देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने वाले एथलीट की गलत तस्वीर पेश की जाती है।
Really sad to see that a simple gesture of being present when one athlete is chasing glory for #India is painted in the wrong light 😔 Myself and @Neeraj_chopra1 and every other Indian athlete will support each other to ALWAYS make 🇮🇳 proud, nothing more! Thank you 🙏 pic.twitter.com/LnQAQIGcwu
— Vinesh Phogat (@Phogat_Vinesh) August 22, 2018
विनेश फोगाट
साथ ही विनेश फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर करके इस खबर से अलग कुछ और ही संकेत दिए। विनेश ने 23 अगस्त 2018 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहलवान सोमवीर राठी के साथ एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ विनेश ने पोस्ट लिखी- ये मेरे द्वारा लिया गया अभी तक का सबसे अच्छा बड़ा निर्णय है। मुझे इस बात की खुशी है कि तुमने मुझे जीवन के लिए चुना है।
The best decision I ever made! Glad you pinned me for life 😍❤️
A post shared by Vinesh Phogat (@vineshphogat) on
विज्ञापन
विज्ञापन
विनेश फोगाट
इस फोटो के शेयर करते ही चर्चा होने लगी है कि विनेश फोगाट ने अपना जीवनसाथी चुना लिया है। हालांकि उनके भाई हरविंदर का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। अगर विनेश ने कोई फैसला लिया है, तो ये वो ही बात सकती है। हम इस बारे में अभी कुछ नहीं कहना चाहते।
विज्ञापन
vinesh phogat
दूसरी ओर, विनेश फोगाट की इस पोस्ट को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं और कमेंट पर कमेंट आ रहे हैं। लोग बधाइयां दे रहे हैं, बताया जा रहा है कि इससे पहले भी विनेश, सोमबीर के साथ फोटो शेयर कर चुकी हैं, लेकिन दोनों अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने नहीं आए हैं।