फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुड न्यूजः इस जगह से अप्लाई कीजिए, 15 दिन में आपके हाथ में होगा पासपोर्ट

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
apply for passport in post offices and get it in hand in 15 days, process is very easy now
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो इस जगह जाकर अप्लाई कीजिए, 15 दिन में पासपोर्ट आपके हाथ में होगा। यह नियम हाल ही में लागू किया गया है।


 
apply for passport in post offices and get it in hand in 15 days, process is very easy now
पासपोर्ट
इस नए नियम के तहत अब पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं। पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हाल ही में पेश किए गए आम बजट में वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की। इसके मुताबिक्र जल्द ही देश भर के चुनिंदा 56 पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। वहीं इस प्रक्रिया से नया पासपोर्ट 15 दिन में आवेदनकर्ता को मिल जाएगा।
apply for passport in post offices and get it in hand in 15 days, process is very easy now
indian passport
हरियाणा के करनाल और हिसार पोस्ट आफिस में भी इस महीने के अंत से पहले यह सेवा शुरू हो जाएगी। रीजनल पासपोर्ट अफसर (आरपीओ) राकेश अग्रवाल के अनुसार, विदेश मंत्रालय और डाक विभाग की साझेदारी से विभिन्न राज्यों के पोस्ट आफिस अब पासपोर्ट सेवा केंद्र के रूप में सेवाएं देंगे। इसका उद्देश्य पासपोर्ट सेवाओं का बड़े स्तर पर विस्तार करने के साथ ही लोगों को उनके घर के पास ही सुविधा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
apply for passport in post offices and get it in hand in 15 days, process is very easy now
पासपोर्ट
आरपीओ अग्रवाल के अनुसार विदेश मंत्रालय द्वारा पहले चरण में देश के 56 चुनिंदा पोस्ट आफिसों में पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। चंडीगढ़ पासपोर्ट कार्यालय के अधीन आने वाले करनाल और हिसार के पोस्ट आफिस में भी इस माह के अंत से पहले आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे। वहीं अगले चरण में पटियाला और बठिंडा के पोस्ट आफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
apply for passport in post offices and get it in hand in 15 days, process is very easy now
पासपोर्ट
नई योजना के मुताबिक, डाकघर में ही फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन, वेरिफिकेशन जैसी महत्वपूर्ण औपचारिकताएं की जा जाएंगी। पहले लोगों को आवेदन के बाद काफी समय तक पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे और लाइनो में लगना पड़ता था। वेरिफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, वक्त भी बचेगा और परेशानी भी नहीं होगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed