फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC के आसमान में चमका अमृतसर का 'अनमोल', देशभर में दूसरा स्थान

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह Updated Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
Anmol Sher Singh Bedi, IAS UPSC Topper 2016
Anmol Sher Singh Bedi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2016 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसबार पंजाब का अनमोल पूरे देश में छा गया है, पढ़िए इनके बारे में...
Anmol Sher Singh Bedi, IAS UPSC Topper 2016
Anmol Sher Singh Bedi
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2016 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक के कोलार की नंदिनी केआर ने यूपीएससी टॉप किया है। अमृतसर के अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा और गोपालकृष्णन रोनांकी को तीसरा स्थान मिला है। 
Anmol Sher Singh Bedi, IAS UPSC Topper 2016
Anmol Sher Singh Bedi
अपनी कामयाबी पर अनमोल शेर सिंह बेदी ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, यह सब भगवान की कृपा के कारण हुआ है। बता दें इस परीक्षा में 1099 अभ्यर्थी सफल रहे। इनमें 846 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होगी। शीर्ष 25 में रहने वालों में 18 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anmol Sher Singh Bedi, IAS UPSC Topper 2016
Anmol Sher Singh Bedi
टॉप करने वाली नंदिनी का चयन वर्ष 2014 में आईआरएस के लिए हुआ था। वह इस समय फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। ओवरआल दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है। अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है।
 
विज्ञापन
Anmol Sher Singh Bedi, IAS UPSC Topper 2016
Anmol Sher Singh Bedi
वार्षिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले कुल 1099 छात्रों में से पांच सौ अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 347 ओबीसी वर्ग, 163 एससी और 89 एसटी वर्ग से हैं। परिणाम के आधार पर 180 का चयन आईएएस, 150 का आईपीएस और 45 का आईएफएस के लिए हुआ है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed