फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: अचानक सड़क पर गिरने लगे लोग, 50 हुए बेहोश, अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप

Wed, 19 Feb 2020 01:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद ( हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहाबाद ( हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Feb 2020 01:44 AM IST
सार

  • कोल्ड स्टोरेज से पहले ही दोनों किनारों पर पुलिस ने रोके लोग और वाहन।
  • शाहाबाद कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस हुई लीक, 50 लोग हुए बेसुध।

विज्ञापन
Ammonia gas leak at cold storage in Shahabad, Many people affected
कोल्ड स्टोरेज में गैस का रिसाव।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बाइक सवार अचानक सड़क पर गिरने लगे। रोड पर बाइक पड़ी मिली। हर कोई बेसुध हो रहा था। हालत ये थी की 50 लोग बेहोश हो गए और 100 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इन्हें शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आइए जानते हैं आखिर मामला क्या है...



Ammonia gas leak at cold storage in Shahabad, Many people affected

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शाहाबाद-नलवी रोड पर मारकंडा-नलवी ओवरब्रिज के पास स्थित हरगोबिंद कोल्ड में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। यह रिसाव इतना भयंकर था कि कोल्ड स्टोर के पास से मोटरसाइकिलों से गुजर रहे लोग बेसुध होकर सड़क पर गिर गये। गैस के संपर्क में आने से करीब 50 लोग बेसुध हुए हैं। अमोनिया गैस की दुर्गंध करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र तक मार कर रही थी। शाहाबाद के मारकंडेश्वर मंदिर तक और दूसरी तरफ गांव कलसानी तक गैस रिसाव का प्रभाव था। जबकि मौके पर करीब एक घंटे में 20 से अधिक फायरब्रिगेड गाड़ियों ने पानी डालकर मामले को कंट्रोल करने का प्रयास किया था लेकिन गैस का रिसाव बंद नहीं हो पा रहा था।

Ammonia gas leak at cold storage in Shahabad, Many people affected

गैस से प्रभावित हुए लोगों में काफी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।  इस  सूचना के मिलते ही तहसीलदार टीआर गौतम व शहरी चौकी प्रभारी सुनील वत्स मौके पर पहुंचे और गैस का प्रभाव देखते हुए तुरंत प्रभाव से मारकंडेश्वर मंदिर के सामने नाका लगाकर नलवी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। उधर, गांव नलवी के पास भी नाका लगाकर यातयात को बंद कर दिया गया और पुलिस ने तुरंत प्रभाव से फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियों तथा एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सरकारी अस्पताल तथा हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने गैस से प्रभावित लोगों को वहां से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ammonia gas leak at cold storage in Shahabad, Many people affected

तहसीलदार टीआर गौतम ने बताया कि मंगलवार को रात 8 बजे गैस का रिसाव शुरू हुआ था और कुछ ही क्षणों में गैस का प्रभाव बढ़ गया। गैस रिसाव को रोकने के लिए टेक्निकल एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा है और प्रयास है कि जल्द गैस लीकेज बंद कर दी जाएगी। कोल्ड स्टोर में लगे अमोनिया गैस टैंक में करीब 4 टन गैस होती है। ऐसा माना जा रहा है कि पूरी गैस रिसाव होने के बाद ही स्थिति काबू में आएगी, क्योंकि इसी तरह से गैस पर कंट्रोल करना मुश्किल है। फिलहाल प्रशासन पूरी तरह से डटा है कि गैस रिसाव को बंद किया जा सके।

विज्ञापन
Ammonia gas leak at cold storage in Shahabad, Many people affected

कुरूक्षेत्र सें मंगवाईं एंबुलेंस गाड़ियां, कर्मचारी हुआ बेसुध
गैस रिसाव को रोकने के लिए एंबुलेंस कर्मचारी जंग लड़ते रहे। मौके की नजाकत को देखते हुए कुरूक्षेत्र तथा अन्य स्थानों से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मंगवाई गई। मामले को काबू पाने में फायरब्रिगेड कर्मचारी लगे रहे। इस मशक्कत में फायरब्रिगेड कर्मचारी रविंद्र सिंह बेसुध हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। मरीजों की संख्या बढ़ती देख अस्पताल का पूरा स्टाफ मौके पर बुलाया गया

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed