फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए अभिनेत्री अमीषा पटेल का 'रुक्मिणी अवतार', दी ऐसी शानदार प्रस्तुति कि नहीं पहचान पाए लोग

Thu, 05 Dec 2019 01:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Dec 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Ameesha Patel perform at Geeta Festival in Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मेला ग्राउंड स्थित सांस्कृतिक पंडाल में बुधवार को फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग की लीलाएं प्रस्तुति देकर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। इस प्रस्तुती में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की लीलाओं का व्याख्यान किया और अमीषा पटेल ने रुक्मिणी का किरदार निभाया, जबकि श्रीकृष्ण का किरदार अर्पित शर्मा ने निभाया। 

Ameesha Patel perform at Geeta Festival in Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

यह प्रस्तुति गीता ग्रुप ऑफ मुंबई की तरफ से दी गई और इसकी निर्माता और निर्देशक प्रांजलि शर्मा है और इस ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एसपी शर्मा के मार्गदर्शन में इन कलाकारों ने प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, स्वामी ज्ञानानंद महाराज, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक रामकरण काला, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।

इस दौरान उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और अतिरिक्त उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को स्मृति चिह्न और शॉल भेंटकर सम्मानित किया। उपमुख्यमंत्री कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के एक-एक उल्लेख को अपने जीवन में धारण करना जरूरी है। इन मूल्यों को अपने जीवन में धारण करके जीवन को सफल बनाया जा सकता है। 

Ameesha Patel perform at Geeta Festival in Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

यह हरियाणा प्रदेश का सौभाग्य है कि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश इस ऐतिहासिक और गौरवशाली भूमि कुरुक्षेत्र में ही दिए गए। हरियाणा की भूमि युद्ध और बलिदान के लिए जानी जाती है, लेकिन हरियाणा के ही कुरुक्षेत्र की भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश देकर एक विश्व व्यापी ग्रंथ भी दिया, आज विश्व स्तर पर गीता महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

विश्व को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव के कारण हरियाणा प्रदेश की पहचान पूरे विश्व में बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ameesha Patel perform at Geeta Festival in Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

उप मुख्यमंत्री चौटाला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की महा आरती
 उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ब्रह्मसरोवर स्थित पुरषोतमपुरा बाग के आरती स्थल पर मंत्रोच्चारण के बीच सायंकालीन महाआरती करके पूजा पाठ किया। बुधवार को देर सायं पुरषोतमपुरा बाग में कलाकारों शमशीर शम्मी ने भगवान श्रीकृष्ण व सूफी भजनों के माध्यम से ब्रह्मसरोवर के वातावरण को भक्तिमय कर दिया। 

इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी ने शंख की ध्वनि के साथ ही महाआरती शुरू की और दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कलाकार शमशीर शम्मी को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Ameesha Patel perform at Geeta Festival in Kurukshetra
- फोटो : अमर उजाला

आज पंजाबी गायक दिलेर मेंहदी देंगे प्रस्तुति
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर ज्योतिसर में गीता पाठ, सुबह 11 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, सायं 5 बजे मेला क्षेत्र मुख्य पांडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन संध्या व पंजाबी गायक दिलेर मेंहदी का कार्यक्रम, 5 बजकर 30 मिनट पर ब्रह्मसरोवर पर वाटर लेजर शो, सायं 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में महा आरती और भजन संध्या होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed