फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीवन बचाने वाली एंबुलेंस नहर में जा गिरी, अब ड्राइवर की तलाश के लिए ऐसे खंगाली जा रही है नहर

Mon, 22 May 2017 05:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Mon, 22 May 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
ambulnce driver missing after accident
rewari accident
जीवन बचाने वाली एंबुलेंस खुद नहर में जा गिरी। उसका ड्राइवर लापता है, जिसकी तलाश के लिए सबकुछ एक किया गया है।
ambulnce driver missing after accident
rewari accident
रेवाड़ी के के आसलवास गांव के नजदीक से गुजारने वाली जवाहर लाल कैनाल में रविवार रात 10.30 बजे एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर गिर गई। एंबुलेंस में केवल चालक मौजूद था, जो नहीं मिल सका। 
ambulnce driver missing after accident
rewari accident
घटना के कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने देर रात तक नहर में सर्च अभियान चलाया और सोमवार सुबह गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है।  जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात लगभग 10.30 बजे की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ambulnce driver missing after accident
rewari accident
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे नंबर-8 पर एक एंबुलेंस गुड़गांव की तरफ जा रही थी।  गांव आसलवास के नजदीक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर जवाहर लाल कैनाल में जा गिरी। पुलिस को घटना की जानकारी कुछ देर बाद मिली। हादसे के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।  पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया लेकिन चालक नहीं मिला। 
 
विज्ञापन
ambulnce driver missing after accident
rewari accident
पुलिस ने सुबह एक बार फिर सर्च अभियान चलाया और नहर से एंबुलेंस को बाहर निकाला।  अभी तक गोताखोर डेढ़ किलोमीटर तक नहर में तलाश कर चुके हैं, लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया है।  चालक गुड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जिस अस्पताल की एंबुलेंस वह चला रहा था उस अस्पताल से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं।   चालक के परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।   कसोला थाना पुलिस के एसएचओ का कहना है कि पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश कर रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed