फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की 'दंगल' का एक राज खुलकर आया सामने, गीता फौगाट से जुड़ा है

Sun, 01 Jan 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Sun, 01 Jan 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
amazing secret exposed of aamir khan movie dangal related to geeta phogat
महावीर सिंह फोगट के परिवार के साथ आमिर खान की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
आमिर खान की मूवी 'दंगल' का एक ऐसा राज खुलकर सामने आया है, जिसके बारे में आप जानते नहीं होंगे। ये गीता फौगाट और उनकी फाइट से जुड़ा है।
amazing secret exposed of aamir khan movie dangal related to geeta phogat
आमिर खान की मूवी दंगल
हरियाणा के छोटे से गांव भिवानी के रहने वाले महावीर फौगाट और उनकी बेटियों की जिंदगी पर बनी फिल्म दंगल रिलीज हो चुकी है। वहीं, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो गीता फौगाट के उस फाइनल मैच का है, जो उन्होंने कॉमनवेल्थ में ऑस्ट्रेलिया की एमिली के खिलाफ लड़ा था। इसमें गीता कहीं भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी से पिछड़ते हुए नजर नहीं आ रही हैं, जबकि मूवी में कुछ और ही दिखाया गया।
amazing secret exposed of aamir khan movie dangal related to geeta phogat
आमिर खान की मूवी दंगल
दरअसल फिल्म में जहां मैच में तीन राउंड हुए, वहीं असल में मैच तीसरे राउंड तक पहुंचा ही नहीं था। हुआ यूं कि दंगल फिल्म के आखिरी सीन में गीता को गोल्ड के लिए ऑस्ट्रेलियन रेसलर एंजलीना से लड़ती हैं, जबकि दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ 2010 में उनका फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी एमिली बेन्स्टेड के खिलाफ था। इससे पता चलता है कि मैच की पटकथा को मूवी में पूरी तरह से बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing secret exposed of aamir khan movie dangal related to geeta phogat
dangal
दंगल फिल्म में गीता 3-0, 4-6 और 6-5 से इस मैच में जीत हासिल करती हैं। वहीं असल में गीता ने इस मैच को 3-0, 8-0 के स्कोर के साथ सिर्फ दो राउंड में ही जीत लिया था। कॉमनवेल्थ 2010 में 7 अक्टूबर के दिन हुए इस मैच के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मैच जीतने के लिए गीता को कैसी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन मूवी में इससे अलग दिखाया गया।
विज्ञापन
amazing secret exposed of aamir khan movie dangal related to geeta phogat
dangal
महावीर फौगाट जाने-माने पहलवान हैं और द्रोणाचार्य अवॉर्डी हैं। उनकी बड़ी बेटी गीता फौगाट पहली महिला ओलिंपियन हैं, जिसने रेसलिंग में भारत को प्रतिनिधित्म किया था। दूसरी बेटी बबीता और भतीजी विनेश इस साल हुए रियो ओलंपिक में भारतीय दल का हिस्सा थीं। गीता, बबीता और विनेश एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में कई मेडल जीत चुकी हैं। महावीर की दो छोटी बेटियां भी हैं जो नेशनल लेवल की रेसलर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed