स्कूल में बच्चे की उंगली में फंसा 'बम', कांप गया कलेजा
हरियाणा के महम इलाके में स्कूल में खेल रहे बच्चे की अंगुली में कुछ फंसा तो देखा, वह हैंड ग्रेनेड था और सेफ्टी पिन के बीच उसकी उंगली फंसी थी। देखिए, पूरा मामला।
स्कूल में बच्चे की उंगली में फंसा 'बम', कांप गया कलेजा
दरअसल, बेडवा के राजकीय मिडिल स्कूल में एक जिंदा हैंड ग्रेनेड मिला। आधी छुट्टी के दौरान खेल रहे 5वीं कक्षा के छात्र अमन की अंगुली में सेफ्टी पिन फंसने से ग्रेनेड मिट्टी से बाहर आया। स्कूल के हेडमास्टर सत्यवीर साहरण की सूचना पर बम निरोधक दस्ते ने खेतों में ले जाकर ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया।
स्कूल में बच्चे की उंगली में फंसा 'बम', कांप गया कलेजा
युद्ध में प्रयोग किया जाने वाला हथगोला करीब 20 साल पुराना था और जंग लगने के कारण उस पर किसी देश, कंपनी या सेना का मार्का नहीं दिख रहा था। बताया जा रहा है कि तालाब खोदकर मिट्टी यहां स्कूल में डाली जा रही है। इसी मिट्टी में दबकर ग्रेनेड स्कूल तक पहुंचा।
स्कूल में बच्चे की उंगली में फंसा 'बम', कांप गया कलेजा
मुख्याध्यापक सत्यवीर साहरण ने बताया कि तालाब की मिट्टी के साथ ही ग्रेनेड स्कूल कैंपस में आ गया होगा। खेलने के दौरान ही छात्र अमन को ग्रेनेड बरामद हुआ। अमन ने इसे तत्काल मुझे दिखाया। यदि वो अनजाने में ग्रेनेड की सेफ्टी पिन निकाल दी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्कूल में बच्चे की उंगली में फंसा 'बम', कांप गया कलेजा
गनीमत है कि जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने के बाद कोई अनहोनी नहीं हुई। नहीं तो 2 मीटर के दायरे में बैठे 70 बच्चों की जिंदगी जोखिम में होती। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का दावा है कि एक हैंड ग्रेनेड करीब दस मीटर के दायरे में सब कुछ तहत नहस कर देता है।