अक्षय तृतीया पर इस बार 500 साल बाद शुभ योग बन रहा है। ऐसे में जानिए किस तरह करें पूजा की घर में बरसे पैसा और कहां से खरीदें सोना।
डाक विभाग ने गोल्ड बांड जारी किया: अक्षय तृतीया पर डाक विभाग ने गोल्ड बांड जारी किया है। कोई भी ग्राहक 28 अप्रैल तक किसी भी डाक घर से स्वर्ण बांड खरीद सकता है। इसकी दो हजार नौ सौ एक रुपये प्रति ग्राम कीमत रखी गई है। एक व्यक्ति एक ग्राम से लेकर 500 ग्राम तक सोना खरीद सकता है। इसके लिए डाक घर में एप्लीकेशन फार्म भर कर देना होगा।
आरबीआई की विशेष सुविधाः आवेदन पत्र के साथ राशि भी डाक घर में जमा करानी होगी। राशि जमा कराने के बाद डाक घर रसीद देगा। रसीद मिलने के एक महीना के बाद गोल्ड बांड का सर्टिफिकेट मिलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के क्लियरेंस के बाद ग्राहक को बांड देंगे। आरबीआई की साइट से बांड सर्टिफिकेट टाइम बाउंड में ही डाउनलोड करने की सुविधा मिलेगी। यह बांड डाक घर की हेड आफिस में ही डाउन लोड होगा।
4 of 11
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज: सर्टिफिकेट डाउन लोड होने के बाद संबंधित डाक घरों को भेजा जाएगा और वे डाक घर अपने ग्राहकों को बांड देंगे। बांड पर 2.5 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। यह बांड आठ वर्ष के लिए है। पांच वर्ष के बाद ग्राहक उसे तुड़वा सकते हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित जीपीओ के सीनियर पोस्टमास्टर एसएस कौशल ने बताया कि पिछले वर्ष 482 बांड डाक घर से बेची गई।
5 of 11
अक्षय तृतीया
- फोटो : amar ujala
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया के मौके पर स्वर्णाभूषण की खरीदारी की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि आती है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल या सफेद गुलाब से होती है। अक्षय तृतीया का सर्वसिद्धी मुहुर्त के रूप में विशेष महत्व है।