फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय ने खोला पापा विनोद खन्ना का एक राज, क्रेज इतना कि तोड़नी पड़ी थी दीवार...

Sat, 29 Apr 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Sat, 29 Apr 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
akshay khanna exposed a secret of father actor mp vinod khanna
पठानकोट को लाइफ लाइन दे गए सांसद खन्ना
एक्टर सांसद विनोद खन्ना बेशक दुनिया से चले गए, लेकिन उनकी यादें लोगों के जेहन में अमर रहेंगी। ऐसी ही एक याद के बारे में बता रहे हैं, उनके चाहने वाले।
akshay khanna exposed a secret of father actor mp vinod khanna
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
विनोद खन्ना की मौत की खबर से पूरे गुरदासपुर में मायूसी छाई हुई है। उनके साथ बिताए लम्हों को याद करते हुए लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। उन्होंने गुरदासपुर को अपने बेटे की तरह माना। वर्ष 2009 में विनोद खन्ना के चुनाव प्रचार में जब उनके बड़े बेटे अक्षय खन्ना आए तो उन्होंने कहा था कि पापा जलेबी की तरह हैं, जिसे जो एक बार खा ले, वह ताउम्र नहीं भूलेगा।
akshay khanna exposed a secret of father actor mp vinod khanna
vinod khanna
विनोद खन्ना के एक चाहने वाले बताते हैं कि वर्ष 1998 में जब गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए विनोद खन्ना का नाम फाइनल हुआ तो वह पहली बार यहां आए। उस समय लोगों में उनका क्रेज कितना था कि सैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन के लिए वह जिला निवार्चन कार्यालय तक नहीं जा पा रहे थे। इस पर कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क की पिछली दीवार तोड़कर रास्ता बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
akshay khanna exposed a secret of father actor mp vinod khanna
vinod khanna
हरियाणा के एक किसान सोमदत्त को जब सिल्वर स्क्रीन पर बतौर हीरो उतारने की कवायद शुरू हुई तो इसी फिल्म की बदौलत विनोद खन्ना को पहला ब्रेक मिला। ये किसान कोई और नहीं बल्कि अभिनेता संजय दत्त के चाचा सोमदत्त थे। सोमदत्त के साथ मूवी में काम करने का पहला ब्रेक तो मिला, लेकिन विनोद खन्ना को खलनायक का क्रूर किरदार ही नसीब हुआ था। किस्मत देखिए, सोम दत्त तो इस फिल्म में नहीं चले, लेकिन विनोद खन्ना की निकल पड़ी।
विज्ञापन
akshay khanna exposed a secret of father actor mp vinod khanna
विनोद खन्ना - फोटो : SELF
उल्लेखनीय है कि साढ़े के दशक के अंतिम साल में रिलीज हुई मन का मीत यमुनानगर के गांव मंढौली वासी किसान सोम दत्त को लांच करने के लिए उनके बड़े भाई सुनील दत्त ने बनाई थी। तब ना यह फिल्म चली और ना ही इस फिल्म के हीरो सोम दत्त सफल हुए, मगर इसके बाद फिल्म से एंट्री करने वाले विनोद खन्ना का सिक्का ऐेसा चला कि करीब 48 वर्ष के कैरियर में उन्होंने खलनायक से नायक का मुकाम हासिल किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed