फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अकालियों ने घेरा कैप्टन का मोतीमहल, राहुल और कैप्टन खिलाफ की नारेबाजी

Sun, 06 Nov 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 06 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
akali dal protest outside captain amarinder singh motimehal in patiala
अकालियों ने घेरा कैप्टन का मोतीमहल
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से 1984 के सिख दंगों के मामले में सज्जन कुमार व अन्य कांग्रेसी नेताओं को क्लीन चिट देने से भड़के अकालियों ने शनिवार को कैप्टन के आवास स्थान मोती महल का घेराव किया। साथ ही इस मौके पर अकालियों ने कैप्टन का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की। 
akali dal protest outside captain amarinder singh motimehal in patiala
अकालियों ने घेरा कैप्टन का मोतीमहल
घेराव से पहले यहां पोलो ग्राउंड के सामने शिरोमणि अकाली दल के जिला प्रधान रणधीर सिंह रखड़ा और शहरी प्रधान सुरजीत सिंह कोहली की अगुवाई में रोष धरना दिया गया। धरने में विशेष तौर से पार्टी के महासचिव एवं सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा, विधायक एनके शर्मा, वनिंदर कौर लुंबा, हरप्रीत कौर मुखमैलपुर आदि शामिल हुए। 
akali dal protest outside captain amarinder singh motimehal in patiala
अकालियों ने घेरा कैप्टन का मोतीमहल
इस मौके पर रखड़ा, चंदूमाजरा ने कहा कि कैप्टन ने सज्जन कुमार व अन्य आरोपियों को क्लीन चिट देकर सिखों के जख्मों पर नमक छिड़का है। कैप्टन ने 1984 में कांग्रेस से इस्तीफा देने का ड्रामा रचा था, जबकि तब से अब तक वह गांधी परिवार के बचाव में हमेशा डट कर बयान भी देते रहे हैं और गांधी परिवार के हक में हमेशा खड़े होकर सिखों के खिलाफ बोलते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
akali dal protest outside captain amarinder singh motimehal in patiala
अकालियों ने घेरा कैप्टन का मोतीमहल
धरने के बाद सभी अकाली नेता एक बड़े काफिले के रूप में मोती महल की तरफ जा पहुंचे और मोती महल को घेर लिया। यहां अकालियों ने कैप्टन के पुतले भी जलाए और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अकालियों ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ भी नारेबाजी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed