क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा गांव है, जहां हर शुभ कार्य करने से पहले बेहद अनोखा काम किया जाता है और अब ये परंपरा बन चुकी है।
2 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
जी हां, ये सच है और ये गांव पंजाब के बठिंडा का है। गांव हररंगपुरा में हर शुभ काम को करने से पहले ब्लड डोनेशन किया जाता है। शादी हो या बर्थ-डे। सालगिरह हो या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम। किसी की नौकरी की ज्वॉइनिंग हो या रिटायरमेंट। काम की शुरूआत रक्तदान कैंप से की जाती है। अब रक्तदान कैंप परंपरा बन चुका है।
3 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
घोड़ी पर चढ़ने से पहले, बर्थडे पर केक काटने से पहले। कीर्तन पाठ से पहले, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने से पहले रक्तदान किया जाता है। इतना ही नहीं, बुजुर्गों की बरसी पर भी रक्तदान कैंप लगता है। यहां तक कि लोग शादी व धार्मिक कार्यकर्मों के लिए बनवाए जाने वाले कार्ड में भी रक्तदान का जिक्र करते हैं और गांव में ये परंपरा पिछले 7 सालों से चली आ रही है।
4 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
इसके पीछे मकसद बस एक कि खून की कमी से किसी की जान न जाए। गांव में मुहिम की शुरुआत 2009 में हुई, जब यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक नरेश पठानिया और विजय भट्ट हररंगपुरा गांव के युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे थे। गांव के युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लेना शुरू किया। पहले गांव में खास मौकों पर रक्तदान कैंप लगाया जाता था।
5 of 7
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
इस बीच गांव के एक युवक हरविंदर सिंह ने अपनी शादी के मौके पर 16 फरवरी 2009 को रक्तदान कैंप लगवाया। हरविंदर ने घोड़ी चढ़ने से पहले रक्तदान किया। देखादेखी में गांव के राम सिंह फौजी ने भी अपनी शादी में 20 फरवरी 2016 को रक्तदान कैंप लगाया। राम सिंह बारात जाने से पहले ब्लड डोनेट किया। अब गांव के कई युवक अपनी शादी की सालगिरह पर ब्लड डोनेशन कैंप लगाते हैं।