इंसान ही नहीं, जानवर भी प्यार करना जानते हैं। मां की मौत हो गई तो कुतिया बिल्ली के बच्चों को पालने लगी। तस्वीरों में देखिए कैसे?
2 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार
- फोटो : अमर उजाला
यूं तो कुत्ता-बिल्ली एक दूजे के दुश्मन हैं, लेकिन जब मां की बात आती है तो जानवर भी दुश्मनी भुला देते हैं और प्यार निभाते हैं। ऐसा ही अनोखा प्यार देखने को मिला कुतिया और बिल्ली के बच्चों में।
3 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार
- फोटो : अमर उजाला
भिवानी के गांव कन्हेटी में बिल्ली की मौत हो गई तो जूली नाम की कुतिया उसके बच्चों की परवरिश करने लगी। वह बिल्ली के बच्चों को दूध भी पिला रही है।
4 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार
- फोटो : अमर उजाला
बिल्ली के बच्चों के प्रति कुतिया के अनोखे प्यार की यह कहानी जानकर हर कोई हैरान है। दूर-दूर से लोग उन्हें देखने के लिए आ रहे हैं। जो भी देखता, उसकी आंखें खुली रह जातीं।
5 of 6
बिल्ली के बच्चों के साथ कुतिया का अनोखा प्यार
- फोटो : अमर उजाला
कन्हेटी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने 'जूली' नाम की कुतिया को पाल रखा है। पिछले दिनों उनके घर में एक बिल्ली ने 6 बच्चों को जन्म दिया। जन्म के बाद ही बिल्ली तो मर गई और 4 बच्चे भी मर गए, लेकिन 2 बच्चे बच गए।