अमृतसर में सरबजीत के अंतिम संस्कार पर ऐसी दिखीं ऐश्वर्या?
फिल्म ‘सरबजीत’ में पाकिस्तान की जेल में सजा काटने के दौरान मारे गए सरबजीत सिंह के अंतिम संस्कार पर ऐश्वर्या राय बेसुध दिखीं। एश्वर्या सरबजीत की बहन दलबीर के किरदार में हैं।
अमृतसर में सरबजीत के अंतिम संस्कार पर ऐसी दिखीं ऐश्वर्या?
फिल्म की शूटिंग भिखीविंड के समीप गांव नारली में चल रही है। अंतिम संस्कार में सरबजीत को सलामी भी दी गई। इससे पूर्व सरबजीत का उसके घर पास में स्थित शिवपुरी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। शूटिंग देखने की इजाजत तो मिल गई, लेकिन फोटो खींचने की खातिर मीडिया फोटोग्राफर को दूर रखा गया।
अमृतसर में सरबजीत के अंतिम संस्कार पर ऐसी दिखीं ऐश्वर्या?
इसी बीच मीडिया के कुछ फोटोग्राफर ने जब फिल्म के दृश्य की फोटो खींचने लगे तो फिल्म टीम के साथ आए निजी सिक्योरिटी के साथ धक्कामुक्की हो गई। पुलिस और प्रशासन के दखल पर मामला शांत हो गया। शूटिंग सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चली।
अमृतसर में सरबजीत के अंतिम संस्कार पर ऐसी दिखीं ऐश्वर्या?
इससे पहले सरबजीत के परिजनों को मिलने के लिए फिल्म के सभी सदस्य भिखीविंड पहुंचे। सरबजीत के परिवार की मुलाकात को गोपनीय रखा गया था। इस बारे में आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लगने दी। मुलाकात करने के बाद फिल्म की टीम मुंबई रवाना हो गई।
अमृतसर में सरबजीत के अंतिम संस्कार पर ऐसी दिखीं ऐश्वर्या?
पिछले तीन दिन में फिल्म की शूटिंग पंजाब में विभिन्न जगहों पर हो रही है, लेकिन पहली बार है कि ऐश्वर्या लोगों के बीच हों। फिल्म में सरबजीत का रोल रणदीप हुड्डा और पत्नी का रोल ऋचा चड्ढा, बहन का रोल ऐश्वर्या निभा रही है। आने वाले दिनों में सरबजीत की शूटिंग पटियाला व मालेरकोटला में होगी।