फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 28 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Aishwarya rai film sarabjit shooting, green signal from home ministry

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'सरबजीत' की शूटिंग को गृह मंत्रालय की हरी झंडी मिल गई है। कई विवादों में ‌घिरी इस फिल्म के लिए अब जाकर कुछ राहत भरी खबर मिली है। देख‌िए तस्वीरों में।

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Aishwarya rai film sarabjit shooting, green signal from home ministry

दरअसल केंद्र सरकार ने वाघा बॉर्डर पर फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग करने की अनुमति दे दी है। यहां सरबजीत का शव पाकिस्तान से लेकर आने के सीन फिल्माए जाने हैं। बीएसएफ ने फिल्म की यूनिट को सुरक्षा देने का वादा भी किया है। डीआईजी बीएसएफ सुमेर यादव से इसकी पुष्टि की है। कई हफ्तों से फिल्म ‘सरबजीत’ की शूटिंग अमृतसर और तरनतारन के गांवों में चल रही है।

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Aishwarya rai film sarabjit shooting, green signal from home ministry

इससे पहले पंजाब के अमृतसर-तरनतारन में चल रही शूटिंग के दौरान अटारी बार्डर पर फिल्म की शूटिंग को लेकर बीएसएफ ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था क्योंकि शूटिंग के ‌लिए उसे गृह मंत्रालय की अनुमति नहीं मिली थी। हालांकि प्रोड्यूसर ने दो महीने पहले ही इसके लिए अप्लाई किया था और बीएसएफ ने भी आगे गृहमंत्रालय को फारवर्ड कर दिया था, मगर गृहमंत्रालय से सहमति नहीं आई। इसके चलते बीएसएफ ने भी मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Aishwarya rai film sarabjit shooting, green signal from home ministry

दलबीर कौर सरबजीत की रिहाई के लिए अटारी बार्डर के जरिए कई बार पाकिस्तान गईं, नतीजतन यह लोकेशन फिल्म के लिए अहमियत रखती है। खुद उमंग कुमार मानते हैं कि फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए अटारी बार्डर पर शूटिंग जरूरी है, लेकिन मंजूरी नहीं मिलना  दुखद था। इसके पहले भी कई फिल्मों के लिए अटारी बार्डर को चुना गया था, मगर सरकार की मंजूरी नहीं मिल सकी थी।

विज्ञापन

ऐश्वर्या रार्य की 'सरबजीत' को मिली गृह मंत्रालय की हरी झंडी

Aishwarya rai film sarabjit shooting, green signal from home ministry

इस संबंध में सरबजीत की बहन दलबीर कौर ने भी गृहमंत्री राजनाथ सिंह से शहीद के सम्मान व राष्ट्र की अस्मिता को लेकर बनाई जा रही फिल्म का वास्ता देकर शूटिंग को मंजूरी देने की इजाजत मांगी थी। अब जाकर दो महीने बाद जाकर केंद्र की इजाजत मिलने से फिल्म, ऐश्वर्या और पूरी यूनिट के लिए राहत भरी खबर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed