फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: चॉपर क्रैश में जान गंवाने वाले पति को स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि, गर्व करेंगे

Fri, 01 Mar 2019 02:35 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 01 Mar 2019 02:35 PM IST
विज्ञापन
Air Strike, indian airforce squadron leader siddharth vashisht died in mi 17 helicopter crash
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
बॉर्डर पर चॉपर क्रैश में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ की स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे श्रद्धांजलि दी, देखेंगे तो आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा और कह उठेंगे- बहादुर बेटी को सलाम।
Air Strike, indian airforce squadron leader siddharth vashisht died in mi 17 helicopter crash
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में 27 फरवरी दिन की बुधवार की सुबह एयरफोर्स का एमआई-17 क्रैश हो गया। इसमें चंडीगढ़ के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ ने जान गंवाई। उनका पार्थिव शरीर वीरवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंचा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती वायुसेना की फुल ड्रेस में पहुंचीं।
Air Strike, indian airforce squadron leader siddharth vashisht died in mi 17 helicopter crash
सेल्यूट करके श्रद्धांजलि दी
आरती ने फूल समर्पित कर पति को श्रद्धांजलि दी। वहीं आरती का यह जज्बा देखकर एक किसी की आंख भर आई, लेकिन आंसू टपकने नहीं दिया। सिद्धार्थ के माता-पिता और बहनों ने भी सिद्धार्थ को सेल्यूट करके श्रद्धांजलि दी। वहीं आरती सेना की जवान होने के नाते बहादुरी से डटी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Strike, indian airforce squadron leader siddharth vashisht died in mi 17 helicopter crash
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ट
आरती भी इंडियन एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर हैं। वह जम्मू-कश्मीर में ही तैनात हैं, लेकिन बीते कुछ दिनों से छुट्टियों पर थीं और गुरुग्राम स्थित अपने भाई के घर गईं हुईं थीं, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद उन्हें सेना ने वापस बुला लिया। वह जम्मू-कश्मीर जाने की तैयारी ही कर ही रहीं थीं कि बुधवार सुबह पति की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
Air Strike, indian airforce squadron leader siddharth vashisht died in mi 17 helicopter crash
स्क्वाड्रन लीडर पत्नी ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
ऐसे में वह इस पशोपेश में थीं कि देश की रखवाली करने सरहद पर जाएं या फिर चंडीगढ़ में अपने परिवार के पास। परिवार के कहने पर वह बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे चंडीगढ़ पहुंच गईं। फिर शाम को वर्दी में ही पति को लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंची। यहां और जवानों की तरह उन्होंने पति को सैल्यूट करके श्रद्धांजलि दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed