फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

Wed, 26 Aug 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 26 Aug 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

after crushed of man by truck, mob burned truck

यूपी के युवक की मौत पर उस वक्त बवाल हो गया, जब गुस्साई भीड़ ने बीच सड़क ट्रक को आग के हवाले कर दिया। मामला पंजाब के लुधियाना का है। चंडीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। युवक नीरज (20) निवासी गांव औलियापुर, बिजनौर, यूपी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके के लोग भड़क गए और ट्रक को फूंक दिया।

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

after crushed of man by truck, mob burned truck

भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में गोलियां भी चलाईं। लोगों ने भी पत्थरबाजी की, जिसमें कुछ अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचा, एक फायर ब्रिगेड का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव में चार पुलिस मुलाजिमों समेत दस लोग जख्मी हो गए। तड़के तक पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। मंगलवार सुबह गहन सुरक्षा में तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड ने मृतक का पोस्टमार्टम किया और इसके बाद शव को पैतृक गांव भेज दिया गया।

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

after crushed of man by truck, mob burned truck

वहीं मंगलवार को पूरे दिन जीवन नगर इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एडीसीपी क्राइम मुखविंदर सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने के लिए डिप्टी कमिश्नर से आग्रह किया गया है। इसके अलावा ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

after crushed of man by truck, mob burned truck

नीरज फोकल प्वाइंट के फेज आठ की एक औद्योगिक इकाई में मजदूर था। सोमवार रात वह अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। लोगों ने युवक को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोग जमा हो गए और ट्रक को आग लगा दी।

विज्ञापन

यूपी के युवक की मौत पर बवाल, गुस्साई भीड़ ने फूंका ट्रक

after crushed of man by truck, mob burned truck

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। इसके बाद इलाके में बिजली गुल होने के कारण भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर कमिश्नर परमराज सिंह उमरानंगल समेत तमाम उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed