{"_id":"7a8904654a596c52dc2d3e1fa92ededb","slug":"acid-attack-on-up-resident-family-brutally-scorched","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
Sat, 12 Sep 2015 07:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Sat, 12 Sep 2015 07:47 AM IST
विज्ञापन
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सो रहे यूपी के परिवार पर लोगों ने एसिड फेंक दिया। हादसे में बच्चा समेत दंपित बुरी तरह झुलस गए। दर्दनाक तस्वीरों में पूरा मामला।
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
2 of 6
वारदात हरियाणा के हिसार की है। महिला प्रीति की हालत गंभीर है और एसिड ने उसकी एक आंख छीन ली। बच्चा अभि भी काफी झुलस गया है, वही प्रीति के पति सोनू की हालत भी नाजुक है। परिवार मूल रूप से यूपी के कन्नौज में गांव महमूदपुर का रहने वाला है। सोनी वाटर कैंपर सप्लायर के यहां काम करता है।
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
3 of 6
रात को एक बजे के करीब कोई अज्ञात व्यक्ति छत पर आया और उसने तीनों पर एसिड फेंक दिया और अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। एसिड से तीनों के शरीर जलने लगे तो वे चीख पड़े। आस पास के लोगों की नींद खुल गई और आनन फानन में ही तीनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां परिवार पर एसिड अटैक हुआ वहां छत पर 2 लीटर की खाली बोतल पड़ी मिली, जिसमें एसिड भर कर लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
4 of 6
प्रीति एसिड से ज्यादा पीड़ित है और माना जा रहा है कि एसिड का हमला उसी को निशाना बना कर किया गया। पास में सो रहे उसके बेटे व पति भी इस दौरान एसिड की चपेट में आ गए। चिकित्सकों के अनुसार हमलावर ने प्रीति के चेहरे पर एसिड फेंका। इससे उसका चेहरा जहां बुरी तरह से झुलस गया है, वहीं उसकी दाईं आंख खत्म हो गई है। इसके साथ उसकी छाती व शरीर के अन्य स्थानों पर भी एसिड से जलने के निशान हैं। उसकी हालत गंभीर है। पति सोनू का एक तरफ का चेहरा व हाथ एसिड से झुलसे हैं।
विज्ञापन
यूपी के परिवार पर एसिड अटैक, देखिए ददर्नाक तस्वीरें
5 of 6
मासूम बच्चे के दोनों हाथ, पैरों व शरीर के अन्य हिस्सों पर एसिड गिरा है। बालक व उसके पिता की हालत नियंत्रण में है। निजी अस्पताल में दाखिल सोनू, उसकी पत्नी प्रीति ने बताया कि हमलावर को वे देख नहीं पाए। संभवत: वह सीढ़ियों के रास्ते छत पर आया और एसिड फेंक कर फरार हो गया। सोनू ने बताया कि यहां उसकी ज्यादा लोगों के साथ बोलचाल नहीं है और न ही किसी से दुश्मनी। वे बहुत ही कम लोगों से बातचीत करते हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर किसने और क्यों उन पर हमला किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।