{"_id":"606402e68ebc3e8ca45eaf4e","slug":"according-to-survey-captain-amarinder-singh-is-more-popular-than-sonia-and-rahul-gandhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकप्रियता : सोनिया, राहुल से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं पंजाब के कैप्टन, ताकतवर माननीयों की सूची ने लगाई मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकप्रियता : सोनिया, राहुल से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं पंजाब के कैप्टन, ताकतवर माननीयों की सूची ने लगाई मुहर
Wed, 31 Mar 2021 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
सोनिया और राहुल गांधी से ज्यादा लोकप्रिय हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कांग्रेस के सरपरस्त गांधी परिवार से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह दावा एक प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह ने देश के माननीयों पर करवाए गए अपने सर्वे में किया है। 100 ताकतवर माननीयों की सूची में कैप्टन को 15वीं रैंक दी गई है, जबकि कांग्रेस की सरपरस्त सोनिया गांधी 34वें, राहुल गांधी 39वें और प्रियंका गांधी 41वें स्थान पर हैं। इस सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत पहले तीन स्थानों पर रहे हैं। मुख्यमंत्रियों में केवल कैप्टन अमरिंदर सिंह और योगी आदित्यनाथ ही शीर्ष 20 में स्थान पा सके हैं। सर्वे में चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे 14वें स्थान पर हैं, जबकि राकांपा सुप्रीमो शरद पवार को 18वां स्थान मिला है। इस सूची में पंजाब से कैप्टन के अलावा किसी अन्य नेता को शीर्ष 100 ताकतवर माननीयों में स्थान नहीं मिला है। कैप्टन के बारे में बताया गया है कि उन्होंने कोरोना महामारी और किसान आंदोलन के दौरान मजबूती से राज्य की बागडोर संभाली। वहीं, तीनों केंद्रीय कानूनों को लेकर अकाली-भाजपा गठबंधन टूटने के बाद भी वे पंजाब में मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं।
Trending Videos
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarindersingh
2021 के लिए जारी 100 शीर्ष भारतीय दिग्गजों की इस सूची में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चौथा, उद्योगपति मुकेश अंबानी को पांचवां, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को छठा, रार्ष्टूीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल को सातवां, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को आठवां और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को नवां स्थान मिला हैं। दसवें स्थान पर उद्योगपति गौतम अडानी है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarindersingh
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13वें, पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी 22वें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 27वें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 31वें, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान 42वें और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल 48वें स्थान पर रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarindersingh
शीर्ष 100 दिग्गजों में प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पीके मिश्रा 20वें स्थान पर रहते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (33वें स्थान) व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (91वें स्थान) से भी ज्यादा ताकतवर माने गए हैं, जबकि सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इस बार भी 23वीं रैंक बनाए रखने में सफल रहे। पिछली बार भी उनकी यही रैंक थी। सूची में आरबीआई के गवर्नर शांतिकांता दास को 29वां, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को 30वां व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को 37वां स्थान दिया गया है।
विज्ञापन
कैप्ठन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : @capt_amarindersingh
उगराहां और टिकैत का नाम भी
हालांकि आंदोलनकारी किसान नेता भी इसमें जगह पा गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जोगिंदर सिंह को 88 वां और राकेश टिकैत को 89वां स्थान मिला हैं। जबकि कैप्टन के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर 98वां स्थान पाने में सफल रहे हैं।
हालांकि आंदोलनकारी किसान नेता भी इसमें जगह पा गए हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जोगिंदर सिंह को 88 वां और राकेश टिकैत को 89वां स्थान मिला हैं। जबकि कैप्टन के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर 98वां स्थान पाने में सफल रहे हैं।