फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवजात संग सो रही महिलाओं पर अस्पताल में 'उपर' से गिरी आफत, 6 गंभीर

Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Wed, 03 Aug 2016 09:29 AM IST
विज्ञापन
accident, civil hospital fatehabad, ladies ward roof dropped, six ladies injured, fatehabad
hospital accident - फोटो : amarujala
नई नई मां बनीं थीं, नवजात संग सो रही थीं। इतने में अस्पताल की छत का एक हिस्सा ही टूटकर उपर आ गिरा। हादसे की तस्वीरें।
accident, civil hospital fatehabad, ladies ward roof dropped, six ladies injured, fatehabad
civil hospital fatehabad - फोटो : amarujala
हादसा, फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में देर रात हुआ। जनाना वार्ड की छत का टुकड़ा गिरने से मरीजों एवं उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। इस घटना में तीन दिन का एक नवजात बच्चा और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। साथ के बिस्तरों पर लेटे हुए तीन और नवजात बच्चे भी बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश, एसएमओ डॉ. ओपी दहमीवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
accident, civil hospital fatehabad, ladies ward roof dropped, six ladies injured, fatehabad
civil hospital fatehabad - फोटो : amarujala
स्वास्थ्य विभाग ने ऐतिहातन जनाना वार्ड के उस हिस्से से बिस्तर हटा लिए और दूसरे हिस्से में लेटी महिला मरीजों को भी वहां से शिफ्ट कर दिया। हादसे में घायल हुई महिलाओं और नवजात बच्चे का इलाज शुरू कर जनाना वार्ड से इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. गिरीश की मानें तो शुरुआती जांच में छत में नमी इकट्ठा होने से छत के पलस्तर का टुकड़ा गिरा है। बाकी मामले की जांच के बाद सारी स्थिति साफ हो पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident, civil hospital fatehabad, ladies ward roof dropped, six ladies injured, fatehabad
civil hospital fatehabad - फोटो : amarujala
जनाना वार्ड की छत में शायद नमी जमा होने से छत के प्लास्टर का टुकड़ा गिर गया है। इसके चलते नीचे सो रही एक महिला और उसके नवजात बच्चे को थोड़ी चोट आई है। बाकी महिलाएं घबरा गईं, जिसके कारण उनको इलाज दिया जा रहा है। मामले की जांच कराएंगे और लोक निर्माण विभाग से एस्टीमेट मांगा जाएगा।
 डॉ. गिरीश, डिप्टी सीएमओ, सरकारी अस्पताल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
accident, civil hospital fatehabad, ladies ward roof dropped, six ladies injured, fatehabad
civil hospital fatehabad - फोटो : amarujala
सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन पूनम बाला निवासी भूथन ने बताया कि रविवार देर रात वो अपने तीन दिन के नवजात बच्चे के साथ सोई हुई थी कि अचानक देर रात लगभग 12 बजे उसके बिस्तर के ठीक ऊपर वाली अस्पताल की छत का टुकड़ा भरभरा कर उसके बिस्तर और आस पास आ गिरा। पूनम ने बताया कि उसे एकबारगी तो कुछ समझ ही नहीं आया। लेकिन अगले ही क्षण उसने स्थिति को समझते हुए अपने बच्चे को संभाला, लेकिन तब तक उसे चोट लग चुकी थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed