फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद में भगवंत मान की इस स्पीच ने बनाया ये अनोखा रिकार्ड, देखिए

Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Feb 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
AAP Leader Bhagwant Mann speech in Loksabha
Bhagwant Mann - फोटो : File Photo
आम आदमी पार्टी से सांसद भगवंत मान ने बीते दिनों लोकसभा में एक स्पीच दी, जिसने एक अलग ही रिकार्ड बना डाला। देखिए
AAP Leader Bhagwant Mann speech in Loksabha
Bhagwant Mann
संसद के शुरुआती बजट सत्र में संगरूर से सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने केवल 18 मिनट के मिले समय में पंजाब और देश से साथ जुड़े करीब दो दर्जन मुद्दे उठाने का रिकार्ड बनाया।
AAP Leader Bhagwant Mann speech in Loksabha
Bhagwant Mann
मान ने सदन में केंद्र की भाजपा-अकाली सरकार को घेरा। समय की कमी के कारण भगवंत मान ने अच्छे दिन कब आएंगे और देश को नदियों व झीलों में मत बांटिए कविताओं का भी सहारा लिया, जो सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AAP Leader Bhagwant Mann speech in Loksabha
Bhagwant Mann
आप की ओर से जारी बयान में भगवंत मान ने बताया कि इस सत्र में उन्होंने पेट्रोल व डीजल की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होने, मोदी सरकार की तरफ से कर्जे के कारण खुदकुशी कर रहे किसानों-मजदूरों को नजरअंदाज करना, केंद्रीय अन्न भंडार में सबसे अधिक योगदान दे रहे पंजाब के किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए केंद्र सरकार की तरफ केंद्रीय मदद की मांग करना, मोदी सरकार का फसलों के लाभदायक मूल्य के लिए डा. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू करने में आनाकानी करना...
विज्ञापन
AAP Leader Bhagwant Mann speech in Loksabha
Bhagwant Mann
...आलू व गन्ना उत्पादक किसानों की फसलों का सही और समय पर मूल्य न मिलने के कारण हो रही दुर्दशा का मुद्दा, जीएसटी और नोटबंदी की व्यापारियों-कारोबारियों पर अभी तक पड़ रही मार का मामला, सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारियों का व्यापार से सन्यास लेना और चहेते का व्यापार-कारोबार करना, देश की 73 प्रतिशत पूंजी केवल एक प्रतिशत घरानों के पास जमा होने के कारण गरीब और आम आदमी की हालत बद से बदतर होना, मनरेगा की दिहाड़ी के लंबे समय तक पैसे न देना, दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और वजीफों की राशि जारी न करना, अमृतसर और मोहाली एयरपोर्ट को सही अर्थों में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरह न चलाना जैसे मुद्दे उठाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed